क्रूड ऑयल पर फ‍िर आई डराने वाली चेतावनी, होर्मुज संकट जारी रहा तो 120 डॉलर के पार जा सकता है रेट

Crude Oil Price: अमेर‍िका और ईरान के तनाव के बीच भले ही मीड‍िएशन की उम्‍मीद की जा रही है. बातचीत से मामले का हल न‍िकलने की उम्‍मीद के बीच मंगलवार सुबह क्रूड ऑयल के दाम पर भी देखा गया. इस बीच ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑलय की कीमत को लेकर एक बार फिर चिंता की घंटी बज गई है. दिग्गज इन्‍वेस्‍टर बैंक गोल्डमैन सैक्स ग्रुप ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) में सप्‍लाई आ रही रुकावट बनी रहती है तो इस साल की चौथी तिमाही में ब्रेंट क्रूड के दाम 120 डॉलर प्रत‍ि बैरल का आंकड़ा पार कर सकते हैं.

हालांकि, बैंक की तरफ से यह भी साफ क‍िया गया क‍ि यह उसका मुख्य अनुमान नहीं है, बल्कि एक र‍िस्‍क के मामले में यह स‍िनेर‍ियो देखने को म‍िल सकता है. अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से शुरू हुए सैन्य तनाव और यमन के हूती विद्रोहियों की धमकियों के कारण इस महीने ग्‍लोबल एनर्जी मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखी गई. इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड के दाम फ‍िर से बढ़कर 91 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गए. गोल्डमैन सैक्स के एनाल‍िस्‍ट का कहना है क‍ि म‍िड‍िल ईस्‍ट में बढ़ते तनाव और फारस की खाड़ी से होने वाले तेल के ल‍िक्‍व‍िडेशन में आई गिरावट ने कीमत को फिर से ऊपर की तरफ धकेला है.

तनाव कम हुआ तो दाम में आएगी ग‍िरावट
बैंक के बेस-केस यानी मुख्य अनुमान के अनुसार, यद‍ि म‍िड‍िल ईस्‍ट में तनाव कम होता है तो चौथी तिमाही में ब्रेंट क्रूड का एवरेज प्राइस 80 डॉलर प्रत‍ि बैरल और अगले साल 75 डॉलर प्रत‍ि बैरल रहने की उम्मीद है. हालांकि, होर्मुज स्‍ट्रेट और लाल सागर में जहाजों की आवाजाही में जारी रुकावट को देखते हुए तेल की कीमत में और तेजी आने की आशंका लगातार बनी हुई है. रिपोर्ट में बताया गया क‍ि दूसरी तिमाही के दौरान ग्‍लोबल ऑयल इन्वेंट्री में आई गिरावट ने मार्केट को सप्‍लाई के झटकों के प्रति ज्‍यादा संवेदनशील बना दिया है.

निवेशकों को स्‍ट्रैटज‍िक कदम उठाने की सलाह
दूसरी तरफ चीन की तरफ से क्रूड ऑयल के आयात में आई कमी और बढ़ती कीमत के कारण ड‍िमांड में आने वाला लचीलापन किसी भी बड़ी तेजी को सीम‍ित करने का काम कर सकता है. म‍िड‍िल ईस्‍ट और रूस से जुड़े लंबे ज‍ियो-ज‍ियोपॉल‍िट‍िकल र‍िस्‍क से बचाव के लिए निवेशकों को स्‍ट्रैटज‍िक कदम उठाने की सलाह दी गई है. म‍िड‍िल ईस्‍ट क्राइस‍िस से पहले ही ग्‍लोबल लेवल पर डीजल की सप्‍लाई को लेकर क्राइस‍िस चल रही थी.

126 डॉलर प्रत‍ि बैरल के र‍िकॉर्ड लेवल पर रेट
रूसी रिफाइनरियों पर यूक्रेन की तरफ से क‍िये गए लगातार हमलों के अलावा समुद्री तूफान और भीषण गर्मी जैसे कारणों ने भी डीजल की सप्लाई पर असर डाला है. मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड वायदा 88.54 प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है. इससे पहले, इस साल अप्रैल के आख‍िर में अमेरिका-ईरान संघर्ष के शुरुआती चरण के दौरान क्रूड ऑयल की कीमत 126 डॉलर प्रत‍ि बैरल के र‍िकॉर्ड लेवल को पार कर गई थीं.