130000000000 डॉलर की संपत्ति! एलन मस्क बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर!

नई दिल्ली. आज तक दुनिया में कई अरबपति (Billionaire) हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई ट्रिलियनेयर (Trillionaire) नहीं बना है. ट्रिलियनेयर का मतलब होता है – वो शख्स जिसकी कुल संपत्ति या नेटवर्थ 1 ट्रिलियन (1,000,000,000,000) डॉलर से ज्यादा हो.

मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर हैं.
दरअसल, मस्क के लिए एक ऐसा पैकेज तैयार किया गया है, जो उन्हें दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना सकता है. कंपनी ने यह प्रस्ताव अपने शेयरहोल्डर्स के सामने रखा है, जिस पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी. यह पैकेज पूरी तरह से टेस्ला के शेयरों पर आधारित है और इसके लिए मस्क को कई बड़े टारगेट पूरे करने होंगे.

क्या हैं टारगेट?
मस्क को यह पैकेज पाने के लिए अगले 10 साल में टेस्ला का मार्केट वैल्यू करीब 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना होगा. फिलहाल कंपनी की वैल्यू करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर है यानी उन्हें कंपनी का मूल्य लगभग 8 गुना बढ़ाना होगा. यह लक्ष्य इतना बड़ा है कि इससे भी दोगुनी वैल्यू वाली Nvidia जैसी दिग्गज कंपनी भी पीछे छूट जाएगी.

कितनी बढ़ेगी मस्क की दौलत?
अगर मस्क यह टारगेट पूरा कर लेते हैं, तो उनकी मौजूदा संपत्ति 400 अरब डॉलर से बढ़कर करीब 1.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. यह इतिहास का सबसे बड़ा एग्जीक्यूटिव पे पैकेज होगा.

AI पर बड़ा दांव
टेस्ला का कहना है कि यह प्लान कंपनी को सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर से आगे ले जाकर टेक्नोलॉजी और AI पावरहाउस में बदलने पर केंद्रित है. इसमें सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सेक्टर में तेजी से काम होगा. कंपनी के शेयरहोल्डर्स को एक और प्रस्ताव दिया गया है कि टेस्ला, मस्क की प्राइवेट AI कंपनी xAI में हिस्सेदारी ले. इससे टेस्ला का AI बिजनेस और मजबूत होगा.