Bank Holiday Today: आज 29 नवंबर है और महीने का आखिरी शनिवार है. ऐसे में काफी लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि बैंक आज खुलेंगे या नहीं? अमूमन महीने में चार ही शनिवार होते हैं और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं. लेकिन नवंबर के महीने में 29 तारीख को पांचवां शनिवार है, इसलिए देशभर के बैंक खुले रहेंगे. हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार बैंकों की छुट्टी रहती है, बाकी शनिवार नॉर्मल तरीके से काम होता है.
त्योहारों की छुट्टियों से फ्री रहा नवंबर
नवंबर का महीना इस बार त्योहारों से फ्री रहा. दिवाली-छठ जैसे सभी बड़े त्योहार अक्टूबर में पहले ही खत्म हो गए. किसी भी राज्य में वीकेंड पर किसी तरह का लोकल फेस्टिवल नहीं है. इसलिए नवंबर के बाकी दिन केवल रविवार को ही बैंक की छुट्टी रहेगी.
बैंक बंद होने पर भी जारी रहेगा काम
अगर बैंक की छुट्टी भी है तो परेशान नहीं हो. आपका यूपीआई (UPI), फोनपे, गूगल पे, नेट बैंकिंग 24×7 चलता रहेगा. आप इस दौरान एटीएम (ATM) से पैसा निकाल सकते हैं. इसके अलावा फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, डिमांड ड्राफ्ट सभी कुछ ऑनलाइन हो जाएगा. छुट्टी के दौरान केवल चेक क्लियरिंग और काउंटर से जुड़े काम ही रुकते हैं. बाकी सभी काम आजकल ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं.
अलग-अलग बैंकों की टाइमिंग
पब्लिक सेक्टर के दिग्गज बैंक जैसे SBI, PNB, Bank of India आदि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक काम करते हैं. इसके अलावा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक जैसे प्राइवेट बैंक सुबह 9:30 से 3:30 बजे या 4:30 बजे तक काम करते हैं. बैंक ऑफ इंडिया की टाइमिंग सुबह 9:45 बजे से लेकर 4:45 या 10 से लेकर शाम 5 बजे तक की है. केनरा बैंक में काम सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक होता है.
बैंक खुला है, जल्दी निपटा लें अपना काम!
सैलरी आई हो, बिल जमा करना हो, चेक जमा करना हो या लोन की EMI से जुड़ी कुछ भी जानकारी करनी हो तो शनिवार होने के बावजूद बैंक आपके लिए खुला है. आप शाम 4 बजे से पहले ब्रांच में पहुंच जाएं! काम को निबटाने के लिहाज से आज का दिन बेस्ट है. कल संडे और महीने का आखिरी दिन है. इसके बाद दिसंबर का नया महीना शुरू हो जाएगा.