सिंगल चार्ज करो और पहुंच जाओ दिल्ली से लखनऊ… अमेरिका से आया भारत के लिए गजब ‘Gift’, टेंशन में टाटा-महिंद्रा!

Tesla Model Y Long Wheelbase का 6-सीटर वर्जन आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है. यह बेस Premium RWD वेरिएंट (59.89 लाख रुपये) से थोड़ा महंगा है, लेकिन Premium Long Range RWD (67.89 लाख रुपये) से सस्ता भी है. इस नए वर्जन की सबसे खास बात इसका बड़ा साइज और ज्यादा स्पेस है. कंपनी ने इसे लंबा, ऊंचा और बड़े व्हीलबेस के साथ पेश किया है, जिससे केबिन में खासकर पीछे बैठने वालों को ज्यादा आराम मिलता है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर 681 किमी तक चल सकती है. दिल्ली से लखनऊ की दूरी करीब 590 किमी है यानी सिंगल चार्ज पर आराम से जा सकती है.

सीटिंग लेआउट और फीचर्स
इस नए मॉडल में 2+2+2 का सीटिंग लेआउट दिया गया है, यानी अब इसमें 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं. दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जो हीटिंग, एडजस्टेबल आर्मरेस्ट और पावर फोल्डिंग जैसी सुविधाओं के साथ आती हैं. तीसरी पंक्ति को भी पहले से ज्यादा उपयोगी बनाया गया है. यहां अलग से AC वेंट्स, USB पोर्ट्स और कपहोल्डर्स दिए गए हैं, जिससे लंबी यात्रा में पीछे बैठने वालों को भी आराम मिलता है. कुल मिलाकर, यह वर्जन फैमिली यूज के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बन गया है.

परफॉर्मेंस: स्पीड और पावर
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह कार पीछे नहीं है. इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो इसे दमदार बनाता है. यह कार सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 201 किमी/घंटा है. यानी यह सिर्फ स्पेस ही नहीं, बल्कि स्पीड के मामले में भी एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देती है.

रेंज और बैटरी डिटेल
इस कार की दावा की गई रेंज 681 किमी (WLTP) है, जो इसे लंबी दूरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है. हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी की सटीक क्षमता का खुलासा नहीं किया है. इसमें V2L (Vehicle-to-Load) फीचर भी दिया गया है, जिससे आप कार से बाहरी डिवाइसेज को पावर दे सकते हैं. यह फीचर खासकर ट्रैवल या इमरजेंसी के समय काफी काम आता है.

साइज और डाइमेंशन
डाइमेंशन की बात करें तो यह स्टैंडर्ड Model Y से काफी बड़ा है. इसकी लंबाई 4,976 मिमी, चौड़ाई 1,920 मिमी और ऊंचाई 1,668 मिमी है. वहीं इसका व्हीलबेस 3,040 मिमी का है. यह स्टैंडर्ड मॉडल से 186 मिमी लंबी, 44 मिमी ऊंची और 150 मिमी ज्यादा व्हीलबेस वाली है. इसका मतलब है कि अंदर ज्यादा लेगस्पेस और बूट स्पेस मिलता है. साथ ही, फ्रंट में एक उपयोगी ‘फ्रंक’ (फ्रंट ट्रंक) भी दिया गया है. हालांकि, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस थोड़ा कम है, जो भारतीय सड़कों पर ध्यान देने वाली बात हो सकती है.

मुकाबला किनसे?
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes-Benz EQS, Mercedes-Benz EQB और MG M9 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा. ये सभी मॉडल 70 लाख से लेकर 1.4 करोड़ रुपये तक की रेंज में आते हैं. ऐसे में Tesla का यह नया मॉडल कीमत और फीचर्स के बैलेंस के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है.