सुबह- सुबह: सोने में बड़ी गिरावट,अब तक ₹36000 सस्ता हो चुका गोल्ड, क्रैश होकर चांदी 43% सस्ती

Gold Rate: सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है. सोने की कीमत में 18 साल की सबसे बड़ी मंथली गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर 2008 के बाद पहली बार सोने में इस तरह का क्रैश देखा जा रहा है.1 जुलाई को इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स गोल्ड की कीमत में आज फिर से गिरावट देखने को मिला है. गोल्ड फिर से सस्ता हो गया है.

वैश्विक बाजार में आज सोना 22 डॉलर से अधिक सस्ता हुआ और इसकी कीमत 3,985 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इससे पहले 4,005.69 डॉलर प्रति औंस पर गोल्ड ने ओपनिंग की, लेकिन गिरता चला गया. सोने की कीमत 4 हजार डॉलर से नीचे गिर चुकी है .

MCX पर सोना कितना सस्ता हुआ ?
साल 2026 के शुरुआती दिन MCX पर 10 ग्राम सोना 1.92 लाख रुपये पर पहुंच गया था. सिर्फ जून 2026 में सोने की कीमत के आंकड़े को देखें तो एक महीने में सोना 19700 रुपए सस्ता हो चुका है. महीने के शुरुआत में 1.60 लाख पर बिकने वाला सोना 30 जून तो 1.40 लाख रुपये पर पहुंच गया.

सोने में 20 फीसदी तो चांदी में 43 फीसदी की गिरावट
साल 2026 में अब तक के छह महीनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोना 29 जनवरी के बाद से लगातार गिरता जा रहा है. रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 20 फीसदी तक सस्ता हो चुका है, जबकि 43 फीसदी तक सस्ती हो चुकी है.

क्यों लगातार गिर रहे हैं सोने के दाम ?
सोने की कीमत में गिरावट की बड़ी वजह तेल की कीमतों की वजह से बढ़ी महंगाई है. बढ़ती महंगाई ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ा दी है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वॉर्श के ब्याज दर को लेकर सख्त रुख रखने वालों में से हैं. ऐसे में ब्याज दर बढ़ने की आशंका के चलते सोने लगातार गिर रहा है. वहीं डॉलर की मजबूती निवेशकों को सोने से दूर कर रही है. ग्लोबल ग्रोथ और बढ़ती महंगाई के कारण शेयर मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर हुआ. निवेशक सोने से पैसा निकालकर इस नुकसान की भरपाई कर रहे हैं. पढ़ें- Gold Crash: सोने में तबाही,18 साल की सबसे बड़ी गिरावट! ₹50000 सस्ता हुआ गोल्ड, खरीदें या और गिरेगा भाव?