इस साल में सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर,गोल्ड ₹1,06,446 ,चांदी ₹1.23 लाख के पार

Gold Price All Time High 2025: वैश्विक बाजार में मची खलबली के कारण सोने-चांदी के दाम 5 सितंबर को नए हाई पर हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 501 रुपए बढ़कर 1,06,446 पर पहुंच गई है जो अब तक की सबसे ज्यादा है। चांदी की कीमत आज 374 रुपए बढ़कर 1,23,581 रुपए के पार पहुंच गई। इस साल सोने की कीमत 30,284 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,06,446 रुपए का हो गया है।

चांदी का भाव 37,190 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,23,207 रुपए प्रति किलो हो गई है। इस साल चांदी की कीमत ₹1.50 लाख तक जा सकती है। 2025 के आखिर तक एक किलो चांदी की कीमत 1.50 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। अमेरिका के टैरिफ के चलते बाजार में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख के पार जा सकता है।

सोने-चांदी की कीमत

मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,620
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,770
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,620
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,620