सोना-चांदी में भारी गिरावट, 14297 रुपए तक गिरे दाम, आज क्या हैं रेट?

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद देश में वेडिंग सीजन की धूम है। लोग जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। लेकिन इनके भाव लगातार कर गिर रहे हैं। मंगलवार, 18 नवंबर को इनके दामों में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर दोपहर 12 बजे 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1348 रुपए गिरकर 1,21,366 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं चांदी में 2280 रुपए की गिरावट दर्ज गुई।

एक महीने में कितने गिर गए दाम?
आंकड़ों की मानें तो पिछले एक महीने में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। एक महीने में 24 कैरेट गोल्ड में 9508 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी में 14,297 रुपए की भारी कमी आई है।

IBJA के मुताबिक, 17 अक्टूबर को गोल्ड की कीमत ऑल टाइम हाई के साथ 1,30,874 रुपए थी, जो 18 नवंबर को गिरकर 1,21,366 रुपए पर आ गई। वहीं 17 अक्टूबर को चांदी का रेट 1,69,230 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो मंगलवार यानी 18 अक्टूबर को गिरकर 1,51,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यानी एक महीने में गोल्ड 9508 रुपए और चांदी 14297 रुपए सस्ती हुई है।

IBJA पर कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
आईबीजेए के मुताबिक, शाम 5 बजे 24 कैरेट गोल्ड 1,22,180 रुपए (Gold Rate Today) के भाव पर पहुंच गया। सोमवार को इसकी कीमत 1,22,714 रुपए थी। यानी इसमें 534 रुपए की कमी आई। वहीं चांदी की कीमत 424 रुपए की गिरावट के साथ 1,53,706 रुपए (Silver Rate Today) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन यह कीमत 1,54,130 रुपए थी।

MCX पर भी गिरे सोना-चांदी के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर शाम 5 बजे तक गोल्ड 887 रुपए (Gold Price Today) की गिरावट के साथ 1,22,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। सोमवार को इसकी कीमत 1,22,927 रुपए थी। खबर लिखे जाने तक इसका हाई लेवल 1,22,150 रुपए और लो लेवल 1,20,762 रुपए था। वहीं चांदी 1334 रुपए की गिरावट के साथ 1,53,978 प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) पर आ गई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई लेवल 1,54,300 रुपए और लो लेवल 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।