Gold Rate: सोने की कीमत हर तरफ चर्चा का मुद्दा बने हुए हैं. चांदी की कीमत कहर मचा रही है. साल 2025 में सोने-चांदी की कीमत ने जो तेजी हासिल की है, उसने सबको दंग कर दिया है. इस साल सोने की कीमत में करीब 60 हजार की तेजी आई है तो वहीं चांदी बीते 12 महीनों में 1,21,710 रुपये महंगी हो चुकी है. अगर आज का रेट देखे तो 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना आज 2,163 रुपए बढ़कर 1,36,133 रुपए पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,09,250 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई.
सोने की रफ्तार रहेगी जारी, कीमत मचाएगा शोर
सोने की कीमत में ये तेजी फिलहाल थमने नहीं वाली है. ऐसे में जो लोग इस बात का इंतजार कर रहे है कि सोना आने वाले दिनों में सस्ता हो सकता है, उन्हें झटका लग सकता है.अमेरिका बाजार जानकारी और मशहूर मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट एड यार्डेनी ने सोने को लेकर जो भविष्यवाणी की है, वो बेहतर डरावनी है. अमेरिकी अर्थशास्त्री और यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट एड यार्डेनीने सोने की कीमत को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि सोना साल 2029 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर छू सकता है, जो फिलहाल 4000 डॉलर प्रति औंस पर है. यानी आने वाले दिनों में सोने की कीमत में गिरावट का इंतजार बेमानी है .सस्ते सोने का इंतजार छोड़ दीजिए! अमेरिका फिर कुछ ऐसा करने वाला है गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में लगेगी आग, टूटेगा 46 साल का रिकॉर्ड
भारत में कहां पहुंच सकती है सोने की कीमत
अगर अमेरिकी अर्थशास्त्री यार्डेनी की भविष्यवाणी सच साबित हुई तो इंटरनेशनल मार्केट में सोना 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा. ऐसे में भारतीय बाजार में सोने की कीमत 127% तक ऊपर जा सकती है, यानी साल 2029 तक भारत में सोने की कीमत 3 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से जियोपॉलिटिकल टेंशन, ट्रेड वॉर की आशंकाएं, सेंट्रल बैंकों की दमदार खरीदारी और डॉलर की कमजोरी दिख रही है, अमेरिकी फेडरल की ओर से ब्याज दर में कटौती की संभावना बनी हुई है. ब्याज दर घटने से सोने की कीमत में तेजी जारी रहेगी. सोना लगातार चढ़ता रहेगा.
चीन के हाथ लगा सोने का खजाना
चीन को सोने का बड़ा भंडार मिला है. चीन में समंदर के नीचे सोने की खान मिली है. साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के शेडोंग प्रांत के यानताई में लाइझोउ के तट पर चीन ने सोने का विशाल भंडार खोल लिया है.लाइझोउ में सोने का कुल भंडार 3900 टन पर पहुंच गया है, जिसकी चीन के कुल सोने के भंडार में 26 फीसदी की हिस्सेदारी है. इस साल ये दूसरी बार है जब चीन को सोने का खान मिला है. इससे पहले नवंबर में चीन के लियाओनिंग प्रांत में 1,444 टन से ज्यादा का सोने का खदान मिला था. चीन में मिले सोने के खदान की कीमत अरबों रुपये की है. चीन में मिले सोने के इस भंडार से इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा. चीन सोने की ताकत हासिल कर अपनी सुपर पावर को बढ़ाएगा. चीन की इकोनॉमी को बूस्टर डोज मिलेगा.