आसमान से चने की झाड़ पर गिरे सोने के रेट, चांदी दिखा रही नखरे

Jaipur Gold Silver Price 16 January: आज 16 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में कीमती धातुओं के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है.

बैंक बाजार वेबसाइट की ताजा जानकारी के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए ₹1,38,900 दर्ज किया गया है. कल की तुलना में इसमें 420 रुपये की कमी आई है. इसी तरह 22 कैरेट सोने का रेट 10 ग्राम पर ₹1,32,290 पहुंच गया है, जो कल से 420 रुपये कम है. यह गिरावट वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में आई नरमी और घरेलू स्तर पर मांग में थोड़ी कमी के कारण मानी जा रही है.

चांदी के बाजार में भी आज बढ़ोतरी देखी गई है. राजस्थान सहित कई राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹3,10,000 पर आ गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतें हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंची थीं, लेकिन अब कुछ सुधार के साथ स्थिरता की ओर बढ़ रही हैं. MCX पर चांदी के फ्यूचर्स में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जो घरेलू बाजार को प्रभावित कर रही है.