शादी सीजन से पहले खुशखबरी! सोने के दाम गिरे, इतनी सस्ती हुई चांदी

Gold Silver Price Today: आज सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.आज 24 कैरेट सोने की प्रति ग्राम मामूली गिरावट आई है. वहीं चांदी की कीमतों में भी 4000 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है. खरीददारों के लिए यह मौका निवेश और गहनों की खरीद के लिहाज से आकर्षक माना जा रहा है. सोने-चांदी के ताजा भाव 3 जनवरी को मध्यप्रदेश के सर्राफा बाजारों में लागू हो गए हैं. आप भी सोने-चांदी खरीदना चाहते है तो पहले आज का भाव जरूर जानें.