Bikaji founder Died: बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन, फउंडर शिवरतन अग्रवाल का अचानक निधन हो गया. अग्रवाल 74 साल के थे. दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. शिवरतन अग्रवाल अपनी पत्नी को देखने चेन्नई पहुंचे थे. हार्ट सर्जरी के लिए उनकी पत्नी चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थी. उनसे मिलने के लिए वो परिवार के साथ चेन्नई पहुंचे थे, लेकिन होटल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शिवरतन अग्रवाल के निधन ने हर कोई सन्न है. उन्हें बीकानेर में लोग प्यार से ‘फन्ना बाबू’ के नाम से बुलाते थे. उन्होंने बिना किसी डिग्री के करोड़ों की कंपनी बना दी. बीकानेर के स्वाद को इंटरनेशनल बना दिया.
नोएडा-गाजियाबाद से कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता ने मचाई दहशत
सिर्फ 8वीं पास शिवरतन अग्रवाल ने बीकानेर के स्वाद तो सात समंदर पार तक पहुंचाया. भुजिया बेचकर उन्होंने करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी.साल 1987 में उन्होंने बिकाजी भुजिया की शुरुआत की थी. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि बीकाजी भुजिया का जन्म भी हल्दीराम से हुआ है. दोनों ही कंपनियां पारिवारिक तौर पर जुड़ी हुई हैं. हल्दीराम भुजिया के फाउंडर और डायरेक्टर गंगा बिशन अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल के दादाजी थे. बाद में दोनों ही परिवार अलग-अलग होकर कारोबार करने लगे.
कैसे 8वीं पास ने बना दी करोड़ों की कंपनी
शिवरतन अग्रवाल सिर्फ 8वीं पास थे. उन्होंने अपने दादा से भुजिया बनाना सीखा था, शुरुआत में हाथों से भुजिया बनाकर बेचते थे, लेकिन धीरे-धीरे मशीनों का इस्तेमाल होने लगा.देश में पहली कंपनी बीकाजी है, जिसने भुजिया बनाने के लिए फैक्ट्री की शुरुआत की थी, मशीनों से भुजिया-नमकीन बनाए जाते थे. उन्होंने पैंकजिंग से लेकर विज्ञापन पर अपना फोकस बढ़ाया. बीकानेर के स्वाद को सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैला दिया. बीकाजी के 250 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं, जो अमेरिका,UAE,ऑस्ट्रेलिया,रूस,फ्रांस,जर्मनी,स्पेन,नीदरलैंड समेत 32 देशों में उपलब्ध है.
कितनी बड़ी कंपनी है बीकाजी
वर्तमान में शिवरतन अग्रवाल के बेटे दीपक अग्रवाल कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं. कंपनी ने एफएमसीजी मार्केट में अपनी धाक जमा रखी है. कंपनी का मार्केट कैप 17331 करोड़ रुपये के आसपास है. उनकी निजी संपत्ति 15279 करोड़ रुपये है.शिव रतन अग्रवाल के निधन के बाद उनके बेटे कारोबार को आगे बढ़ाएंगे.