Lenskart Smartglasses: आज के समय में UPI पेमेंट सिर्फ शब्द नहीं हमारी डेलीलाइफ का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पेमेंट करने के लिए आपको अपना फोन भी न निकालना पड़े और पेमेंट भी हो जाए तो कैसा रहे? जरा सोचिए आप मार्केट में कुछ खरीद रहे हैं और बस अपने चश्मे से पेमेंट कर दें तो कैसा रहेगा. सोचने में ही यह नामुमकिन लग रहा है लेकिन अब ऐसा हो सकता है. आईवियर की दुनिया की बड़ी कंपनी Lenskart एक ऐसा ही टेक्नोलॉजी विकसित कर ली है जो अपने आने वाले AI-कैमरा स्मार्टग्लास से सीधा UPI किया जा सकता है. क्या है यह नई तकनीक, यह कैसे काम करेगी, और यह हमारी खरीदारी के एक्सपीरियंस को कैसे बेहतर बनाएगी? आइए आज के इस आर्टिकल में इन सारे सवालों के जवाब जानते हैं.
ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2025 में Lenskart ने अपने आने वाले B Camera Smartglasses के लिए इस शानदार फीचर की घोषणा कर दी है. यह टेक्नोलॉजी खासकर उन लोगों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है जो डिजिटल पेमेंट को और भी आसान बनाना चाहते हैं.
जानिए कैसे काम करेगा यह फीचर
Lenskart के अनुसार ये स्मार्टग्लास इस्तेमाल में बहुत ही आसान होंगे और सीधे आपके डेलीयूज का हिस्सा बन जाएंगे. इस स्मार्टग्लास की सहायता से यूजर्स अपने स्मार्टग्लास के कैमरे से किसी भी QR कोड को स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में आपको न तो फोन की जरूरत होगी और न ही PIN डालना होगा! ये स्मार्टग्लास सुरक्षित रूप से आपके बैंक अकाउंट से जुड़ जाएंगे और आप सिर्फ आवाज यानी वॉयस कमांड पेमेंट को ऑथेंटिकेट मानकर पेमेंट करेंगे.
इसको लेकर Lenskart के चेयरमैन, सीईओ और को फाउंडर पीयूष बंसल ने कहा कि स्मार्टग्लास का रोल हमारे जीवन में लगातार बढ़ रहा है और पेमेंट हमारी डेली लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है. हम इसे पेमेंट का एक सीधे और आसान तरीका बनाना चाहते हैं.
UPI Circle टेक्नोलॉजी पर आधारित
यह पेमेंट फीचर NPCI की हाल ही में घोषित UPI Circle टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह टेक्नोलॉजी वियरेबल्स (Wearables) जैसे स्मार्टवॉच या स्मार्टग्लास को सुरक्षित और रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा देती है.
सिर्फ पेमेंट नहीं ये फीचर्स भी बनाते हैं खास
पेमेंट के साथ ही B Camera Smartglasses कई दूसरे एडवांस फीचर से लैस होंगे जैसे.
इनमें ऑन-द-गो पॉइंट-ऑफ-व्यू (POV) कैमरा होगा, यानी आप जो कुछ भी देख रहे हैं उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं.
ग्लास में इन-बिल्ट AI फीचर भी होंगे जो ग्लास को देखने इंटेलिजेंस का स्पेशल टूल बनाते हैं.