आरबीआई ने किया बड़ा ऐलान! अब SBI समेत 10 बैंकों पर बडा फैसला

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसका असर आपके लोन की ईएमआई से लेकर बैंक के एफडी रेट पर मिलने वाले ब्याज पर भी पड़ती है. आरबीआई ने अपनी जून की मौद्रिक नीति सीमिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया. RBI ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा है. यह लगातार तीसरी बार है जब RBI ने ब्याज दरों में कटौती नहीं की. RBI ने न्यूट्रल रुख भी बनाए रखा है.

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के कारण RBI ने सतर्क रवैया अपनाया है. इससे महंगाई पर नियंत्रण रखना आसान होगा. आम लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि होम लोन की EMI में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. साथ ही, फ्लोटिंग रेट वाले लोन पर इसका सीधा असर पड़ता है, जबकि फिक्स्ड लोन पर अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है. अब बड़ा सवाल ये है कि आपके एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर इसका क्या असर होगा.

FD पर ब्याज दरें
FD सुरक्षित निवेश का अच्छा ऑप्शन है. इसमें पैसा फिक्स समय के लिए जमा किया जाता है और तय ब्याज मिलता है. RBI के रेपो रेट में बदलाव न करने के फैसले के बाद भी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें ज्यादातर स्थिर हैं. SBI, HDFC, ICICI जैसी बड़ी बैंकें आकर्षक दरें दे रही हैं. आम नागरिकों और सीनियर सिटीजन दोनों को अलग-अलग ब्याज मिलता है.

SBI और अन्य सरकारी बैंकों की एफडी दरें

SBI आम लोगों को 6.45% और सीनियर सिटीजन को 7.05% ब्याज दे रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा आम लोगों को 6.45% और सीनियर को 7% ब्याज दे रहा है. पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया दोनों ही 6.6% आम और 7.1% सीनियर सिटीजन को ब्याज दे रहे हैं. कैनरा बैंक आम लोगों को 6.5% और सीनियर को 7% ब्याज ऑफर कर रहा है. ये दरें अलग-अलग समय अवधि के हिसाब से थोड़ी भिन्न हो सकती हैं, लेकिन ज्यादातर 1 साल से ज्यादा की FD पर ये दरें लागू होती हैं.

प्राइवेट बैंकों की दरें
HDFC बैंक आम लोगों को 6.50% और सीनियर को 7% ब्याज दे रहा है. ICICI बैंक आम लोगों को 6.6% और सीनियर सिटीजन को 7.1% ब्याज ऑफर कर रहा है. कोटक महिंद्रा बैंक 6.8% आम और 7.3% सीनियर को दे रहा है. येस बैंक 7% आम और 7.75% सीनियर को ब्याज दे रहा है. बंधन बैंक और IDFC FIRST बैंक दोनों 7.25% आम लोगों को ब्याज दे रहे हैं, जो काफी अच्छा है. इंडसइंड बैंक 7% आम और 7.75% सीनियर को दे रहा है. आरबीएल बैंक 7.2% आम और 7.70% सीनियर को ऑफर कर रहा है.

FD में निवेश क्यों अच्छा ऑप्शन?
FD में पैसा सुरक्षित रहता है. RBI की नीति स्थिर रहने से ब्याज दरें अचानक नहीं गिरेंगी. सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 0.5% से 0.75% ज्यादा ब्याज मिलता है. निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की दरों की तुलना जरूर करें. छोटे-छोटे अंतर से भी लंबे समय में अच्छा फायदा हो सकता है. साथ ही, टैक्स बचत के लिए टैक्स सेविंग FD का भी विकल्प देख सकते हैं.

RBI के इस ऐलान के बाद FD ब्याज दरें आकर्षक बनी हुई हैं. SBI, HDFC, ICICI, Kotak, Yes Bank, Bandhan Bank जैसी बैंकें अच्छा रिटर्न दे रही हैं. अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं तो अभी FD में पैसा लगाना फायदेमंद हो सकता है. निवेश करने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच से लेटेस्ट दरें चेक कर लें.