1 जनवरी से अब तक सिल्वर में ₹90 हजार से अधिक का उछाल, आंकड़ें देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

Gold-Silver Rate News: दुनिया में लगातार बढ़ती टेंशन के अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की बड़ी मांग की वजह से इसकी कीमत में लगातार तेजी दिख रही है. नया साल को बीते हुए अभी एक महीने भी नहीं हुए हैं कि 1 जनवरी से लकेर अभी तक सोने के भाव में 22 हजार से अधिक की तेजी दिखी है. वहीं, चांदी ने तो ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि आप आंकड़ों को देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे. जी हां, कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी ने अपनी बढ़ती कीमत से हाहाकार मचा रखा है.

बीते 1 जनवरी 2026 से अब तक चांदी के भाव में 90 हजार से अधीक की तेजी दिखी है. आइए 1 जनवरी 2026 और 23 जनवरी 2026 के दिन सोने-चांदी की कीमत के आंकड़ों को देखते हैं. आज 24 जनवरी है और शनिवार होने की वजह से इसके मार्केट बंद है. रविवार को भी इसके दाम को अपडेट नहीं किया जाता है. अब सीधे अगले हफ्ते कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी की नई कीमतों को अपडेट किया जाएगा. तब तक हम यहां आंकड़ों को देखते हैं.

1 जनवरी को क्या थी सोने-चांदी की कीमत
सबसे पहले हम यहां नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 के दिन सोने-चांदी की कीमत की बात करते हैं. 1 जनवरी 2026 को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 33 हजार 151 रुपये थी. 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 21 हजार 966 रुपये थी. 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 99 हजार 863 रुपये थी. वहीं, एक किलो चांदी का भाव 1 जनवरी 2026 को 2 लाख 27 हजार 900 रुपये थी.

23 जनवरी को सोने-चांदी के भाव
23 जनवरी 2026 को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 55 हजार 428 रुपये है. 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 372 रुपये है. 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 16 हजार 571 रुपये है. वहीं, एक किलो चांदी का भाव 23 जनवरी 2026 को 3 लाख 18 हजार 960 रुपये रही.

1 जनवरी से 23 जनवरी तक कितने रुपये बढ़ा सोने का भाव?
अब हम 1 जनवरी और 23 जनवरी के दिन सोने के भाव के अंतर को निकालेंगे और आपको यहां बता रहे हैं कि 1 जनवरी से 23 जनवरी तक सोने की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है. जी हां, सबसे पहले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की बात करें तो इसमें 22,277 रुपये की तेजी आई है. 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव में 22,406 रुपये की तेजी आई है. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 16708 रुपये की बढ़त दिखी है.

91 हजार से अधिक बढ़ी चांदी की कीमत
अब हम बात चांदी यानी कि सिल्वर की कीमत की करेंगे. 01 जनवरी 2026 को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 27 हजार 900 रुपये था. वहीं, 23 जनवरी को यह कीमत बढ़कर 3 लाख 18 हजार 960 रुपये हो गई. अब हम 1 जनवरी से 23 जनवरी तक चांदी की कीमत में बढ़ोतरी की बात करें तो यह 91 हजार 60 रुपये है. मतलब कि करीब 21 से 22 दिन में चांदी की कीमत में 91 हजार से अधिक की तेजी आई है.

एक ग्राम सोने का कितना भाव?
अब हम शुक्रवार 23 जनवरी को एक ग्राम सोने की कीमत की बात आपको बता रहे हैं. 23 जनवरी को 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 15,431 रुपये थी. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 135 रुपये थी. इसके अलावा 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 11 हजार 573 रुपये दिखा. यहां ध्यान देने वाली खास बात यह है कि इन कीमतों में कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी टैक्स लागू नहीं है. इनके लागू होते ही सोने-चांदी के भाव में और उछाल दिख सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. क्या शनिवार और रविवार को सोने-चांदी की कीमत को अपडेट किया जाता है?
नहीं, बाजार बंद होने की वजह से शनिवार और रविवार को सोने-चांदी की कीमत को अपडेट नहीं किया जाता है.

2. 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का क्या भाव है?
22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1 लाख 42 हजार 372 रुपये है.

3. एक किलो चांदी की कीमत कितनी है?
एक किलो चांदी की कीमत 3 लाख 18 हजार 960 रुपये है.

4. एक ग्राम सोने की कीमत कितनी है?
एक ग्राम सोने की कीमत (24 कैरेट) 15 हजार 431 रुपये है.

5. 1 जनवरी 2026 को चांदी का भाव कितना था?
1 जनवरी 2026 को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 27 हजार 900 रुपये था.