दौलत चूमती है कदम, बिजनेस और शेयर बाजार पर दबदबा…इन महिलाओं की संपत्ति में जीरो गिनते-गिनते थक जाएंगे

World’s richest women: महिलाएं किसी की मोहताज नहीं हैं. नारी सशक्तिकरण का काम भले ही देर से हुआ, लेकिन तेजी से हुआ. महिला दिवस पर बात, डायने हेंड्रिक्स और एलिस वाल्टन की जिन्होंने बिजनेस मार्केट में पुरुषों का वर्चस्व तब तोड़ा, जब आधी आबादी कई पाबंदियों में जिंदगी जीने को मजबूर थी. दोनों ने न सिर्फ अमेरिका में बल्कि ग्लोबल इकोनॉमी में भी अपनी पहचान दर्ज कराई. इनकी गिनती धरती की सबसे अमीर महिलाओं में होती हैं.

मार्केट में दबदबा
दुनिया में रईस महिलाओं की सूची में दबदबे की बात करें तो यूं तो चीन का नाम टॉप में आता है. हुरुन रिच लिस्ट से पता चलता है कि दुनिया में कुल 285 सेल्फ-मेड महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से अपनी नई पहचान बनाई है. इन महिलाओं में ज्यादातर चीन से हैं. इस लिस्ट से इतर दुनिया की सबसे धनवान महिलाओं में ABC सप्लाई की ‘रूफिंग क्वीन’ डायने हेंड्रिक्स और वॉलमार्ट की लाइस वाल्टन की गिनती होती है. ये दोनों महान महिलाएं हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List 2026) में टॉप पर रहीं.

फोर्ब्स (Forbes) के मुताबिक, अरबपतियों की सूची में महिलाओं की भागीदारी 14% है. बिलेनियर्स लिस्ट में हर सातवां नाम एक महिला का है. हेंड्रिक्स और वाल्टन ने न सिर्फ अमेरिका बल्कि ग्लोबल इकोनॉमी में अपनी अलग पहचान बनाई है. 76 साल की एलिस वाल्टन 119 बिलियन डॉलर की स्ट्रेंथ के साथ दुनिया की सबसे अमीर महिला बनकर उभरीं. वहीं 78 साल की डायने हेंड्रिक्स 24 बिलियन डॉलर के मजबूत आधार के साथ चौथी बार दुनिया की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला बनीं.

डायने हेंड्रिक्स रियल टाइम नेट वर्थ- $22.3 बिलियन
हेंड्रिक्स ‘ABC सप्लाई’ की को-फाउंडर हैं. ये कंपनी अमेरिका में रूफिंग, साइडिंग पैनल, खिड़कियां-दरवाजे और दूसरे चुनिंदा एक्सटीरियर और इंटीरियर बिल्डिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. एबीसी के तमाम प्रोडक्ट्स और टूल्स दुनियाभर में मशहूर हैं. ब्लूमबर्ग के मुताबिक ABC 900 से ज्यादा शाखाएं हैं. 2024 में कंपनी का सेल्स रेवेन्यू $20.7 बिलियन डॉलर था. हेंड्रिक्स की दौलत ABC सप्लाई की उनकी अकेली ओनरशिप से आती है. उन्होंने ट्रकिंग, इंश्योरेंस, मैन्युफैक्चरिंग और रीसाइक्लिंग में भी इन्वेस्टमेंट किया है. फोर्ब्स के मुताबिक हेंड्रिक्स ने कारोबार की शुरुआत 1982 में अपने हसबैंड केन के साथ की थी. 2007 में केन की मौत के बाद से वो कंपनी की चेयरमैन बनीं. साल 2013 में मैडम हेंड्रिक्स एबीसी की अकेली मालकिन बन गईंं.

एलिस वाल्टन रियल टाइम नेट वर्थ: $130.4 बिलियन
दुनिया की सबसे अमीर महिला वॉलमार्ट की वारिस एलिस हैं. फोर्ब्स ने 2025 की अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि वॉल्टन की प्रॉपर्टी $101 बिलियन डॉलर है. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक वॉल्टन की प्रॉपर्टी बढ़कर $119 बिलियन हो चुकी है. एलिस वॉल्टन, वॉलमार्ट के फाउंडर सैम वॉल्टन की बेटी हैं.