Stock Market Crash News: अमेरिका और ईरान के बीच जंग की फिर से शुरुआत से बाजार में तबाही ला दी है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान के साथ खुले हैं. शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ बाजार सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गया. BSE SENSEX 650 अंक फिसल गया. Nifty50 खुलने के साथ ही फिसलकर 24,000 अंक पर पहुंच गया. ऑटोमोबाइल, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. इस गिरावट के चलते BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये गिरकर 479 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया.
BSE सेंसेक्स शुक्रवार को 1.1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था, लेकिन वीकेंड पर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े मिसाइल हमले और कच्चे तेल की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी ने भारतीय बाजार की तेजी को गायब कर दिया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही क्रैश हो गए. सेंसेक्स 76,964.96 पर ट्रेड कर रहा है. सिर्फ बाजार ही नहीं भारतीय करेंसी में भी बड़ी गिरावट लौटी है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 0.4 फीसदी तक गिर गया.डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसा गिरकर 95.7050 पर खुला है.
आज इन शेयरों में तेजी, कौन से स्टॉक आज गिरे
आज शुरुआती बाजार में शेयर बाजार में गिरावट की वजह से 891 शेयरों में तेजी और 1751 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. आज TCS, HCL Tech, ONGC, Apollo Hospitals, Dr Reddy’s Laboratories में स्टॉक्स में तेजी दिखी, जबकि InterGlobe Aviation, Maruti Suzuki, Shriram Finance, Tata Steel और Eternal, इंडिगो के शेयर में गिरावट आई.
ग्लोबल मार्केट से लेकर एशियाई मार्केट में तबाही
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है. कच्चा तेल 5 फीसदी तक चढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. युद्ध की वजह से वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है. जापान के Nikkei से लेकर GIFT NIFTY में भारी गिरावट आई. GIFT NIFTY में 124.50 अंक 24,109.00 प्वांइट पर पहुंच गया. Nikkei 225 में 2.26% क्रैश हुआ. KOSPI में 7.79 फीसदी का क्रैश हुआ और 6,880.97 प्वाइंट पर पहुंच गया.