यूपी में एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदलाव

लखनऊ। PCS officers transferred: राज्य सरकार ने देर रात एक साथ 182 पीसएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह बदलाव प्रदेश के कई जिलों में हुए।

राज्य सरकार ने रविवार देर रात 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। पीसीएस अधिकारी पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम अम्बेडकर नगर के पद पर तैनाती दी गई है। सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत, प्रतिभा मिश्रा उपजिलाधिकारी कानपुर देहात, शुभम यादव को उपजिलाधिकारी बुलन्दशहर, गोपाल शर्मा को उपजिलाधिकारी बरेली, लवलीत कौर को ओएसडी ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी के पद पर तैनाती दी गई है।

पीसीएस अधिकारी मिथलेश कुमार तिवारी को एसडीएम मैनपुरी, देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी झांसी, अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी जिले से ट्रांसफर कर एसडीएम उन्नाव और प्रज्ञा पांडेय को एसडीएम बाराबंकी बनाया गया है।