छत्तीसगढ़ में निरीक्षक और उपनिरीक्षक समेत 30 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी

30 Police Officers Transferred In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद कुल 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. तबादला लिस्ट में शामिल अधिकारियों में 25 निरीक्षक (इंस्पेक्टर), 3 उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर), 1 रक्षित निरीक्षक (रिजर्व इंस्पेक्टर), और 1 सहायक उप निरीक्षक (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) हैं. इन सभी को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर नए स्थानों पर भेजा गया है.

30 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर
दरअसल, राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर 30 अधिकारियों का यह तबादला किया गया है. जिसमें 25 निरीक्षक, 3 उपनिरीक्षक, एक रक्षित निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक का तबादला किया गया. छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किया गया.

13 IFS अधिकारियों का तबादला
बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 13 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया था. इस फेरबदल में कई प्रमुख वन मंडलों और संभागों के शीर्ष अधिकारियों को बदला गया है. तबादला सूची के अनुसार, राजेश चंदेले को वन सेवा में वापस लाया गया है और उन्हें कांकेर संभाग का मुख्य वन संरक्षक (CCF) बनाया गया है. एम. मर्सिबेला को दुर्ग संभाग की नई CCF नियुक्त किया गया है. वहीं, आलोक कुमार तिवारी को बस्तर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, मनीवासगन अब रायपुर संभाग के CCF होंगे, और मनोज कुमार पांडे को बिलासपुर संभाग का नया CCF बनाया गया है. सरगुजा संभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है, जहां दिलराज प्रभाकर को नए CCF के रूप में नियुक्त किया गया है.