छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के स्मारकों पर बुलडोजर ऐक्शन, सुरक्षाबलों ने 5 स्मारकों को ध्वस्त किया

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में माओवादियों द्वारा बनाए गए कुल पांच अवैध स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिले के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान की गई।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में माओवादियों द्वारा बनाए गए कुल पांच अवैध स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिले के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान की गई।

शनिवार को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडीमरका के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 168 एवं 153 वाहिनी की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा निर्मित एक स्मारक को चिन्हित कर उसे सुरक्षा मानकों के अनुरूप ध्वस्त किया। ये भी पढ़ें:2700 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, एक साल में इतने ढेर; डिप्टी CM ने गिनाए आंकड़े

इसी तरह उसूर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। मारूड़बाका के जंगलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 229 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने माओवादियों के दो स्मारक ढहाए। वहीं, पाउरगुड़ा और सिंगनपल्ली के जंगल क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 229 वाहिनी ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य अवैध माओवादी स्मारकों को नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार माओवादी इन स्मारकों का उपयोग अपने प्रचार-प्रसार और स्थानीय लोगों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालने के लिए करते थे। इन्हें ध्वस्त करने से माओवादियों के मनोबल पर बड़ा झटका लगा है। यह कार्रवाई क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियानों को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन का अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।