Eid Holiday Date: ईद की छुट्टी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार की तरफ से ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) का सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब 6 सितबर की बजाय 5 सितंबर यानि शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गई है.
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है, कि ईद के लिए 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रद्द कर दिया गया है. वहीं अब 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से छुट्टी घोषित थी. वह प्रभावित नहीं होगी.
5 सिंतब को सार्वजनिक अवकाश
आपको बता दें कि इस आदेश के बाद पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूल, सरकारी कार्यालय और अन्य सार्वजनिक सेवा केंद्र 5 सितंबर को बंद रहेंगे. जबकि 6 सितंबर को केवल ऐच्छिक अवकाश घोषित क्षेत्रों में ही सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
क्यों मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद?
इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर मोहम्मद का जन्म लगभग 570 ईस्वी मक्का में हुआ था. माना जाता है, कि हजरत मोहम्मद का जन्म उन्हें समाज में फैल रहे अंध्कार को दूर करने व बुराइयों को खत्म करने के लिए हुआ