छत्तीसगढ़ में DJ के सामने नाचते-नाचते बच्चे की मौत, हार्टअटैक की आशंका

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। रायपुर में भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए निगम ने छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग तालाब और अस्थायी कुंड तैयार किए गए।

बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते समय एक नाबालिग बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। डीजे की तेज आवाज में हार्ट अटैक आने की आशंका है। वहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने और बदतमीजी करने का आरोप लगा लोगों ने हंगामा किया। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।