छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर! सुकमा में नक्सलियों पर दनादन गोली बरसा रहे जवान

सुकमा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर लगातार ऐक्शन जारी है। सुकमा में गुरुवार को एक बार फिर से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी चल रही है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।