Rain Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 30 जिलों में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि कई जिलों में आंधी-तूफान की स्थिति भी बन रही है. 8 अक्टूबर को दिनभर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. वहीं कई जिलों में अब सुबह से ही धुंध भी जा रही है, जिससे राज्य में आने वाले दिनों में हल्की यानि गुलाबी ठंड की शुरुआत होती भी दिख रही है, क्योंकि तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. सरगुजा में सुबह से ही आज फिर हल्की धुंध छायी हुई है, जिससे यहां हल्की ठंड का एहसास भी हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल आने वाले 2 से 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, क्योंकि एक मानसून टर्फ बना हुआ है, जो राज्य में बारिश की स्थिति बन रहा है. छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी है, राजधानी रायपुर और रायगढ़ में झमाझम बारिश हो रही है, यहां सुबह से ही मौसम बदला और दोपहर होते-होते तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना जताई है.
छत्तीसगढ़ में मानसून अभी विदा नहीं हुआ है, जिससे राज्य में बारिश का अलर्ट बना हुआ है. 8 अक्टूबर को भी मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. अभी 2 से 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां एक्टिव रहेगी.
मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, यहां बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है, जबकि गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है, ऐसे में यहां सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी होने से तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर सरगुजा में दिख रहा है, यहां हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है. सरगुजा के कई जिलों में सुबह से ही धुंध छाने लगी है.
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून एक्टिव बना हुआ है, मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून देर से ही लौटने वाला है, 10 अक्टूबर के बाद छत्तीसगढ़ से धीरे-धीरे मानसून की विदाई शुरू होगी, जबकि राज्य में इस बार मानसून की एंट्री भी लेट हुई थी, जबकि वापसी भी देर से ही होगी.
छत्तीसगढ़ में इस बार अच्छी बारिश हुई है, राज्य में अक्टूबर में ही 157 प्रतिशत तक बारिश हो गई है, जो सामान्य से कही ज्यादा है, क्योंकि राज्य में औसतन 5 अक्टूबर तक 21.1 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन यहां 55 मिलीमीटर के आसपास बारिश हो चुकी है.
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार छत्तीसगढ़ में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जबकि अभी राज्य में और भी ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई है. फिलहाल छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.
अक्टूबर के आखिरी तक छत्तीसगढ़ में भी गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा. क्योंकि तापमान में लगातार गिरावट से मौसम कूल हो चुका है, जबकि धुंध भी छा रही है. माना जा रहा है कि दिवाली तक राज्य में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो सकती है.