Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन को बेहतर बनाने के मकसद से ASP और DSP लेवल के अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं. मुख्य बदलावों में अभिषेक कुमार झा को ASP रायपुर ग्रामीण और संदीप मित्तल को ASP क्राइम (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए डॉ. प्रशांत शुक्ला को ASP ट्रैफिक रायपुर ग्रामीण बनाया गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं.
ASP और DSP स्तर के अफसरों के तबादले
जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के SDOP वीरेंद्र चतुर्वेदी का ट्रांसफर रायपुर ग्रामीण SP ऑफिस में DSP पद पर कर दिया गया है. CSP माना से लंबोदर पटेल और CSP नया रायपुर से तुलसीराम लेकाम का भी ट्रांसफर रायपुर ग्रामीण SP ऑफिस में DSP पद पर कर दिया गया है. अभिषेक कुमार झा को ASP रायपुर ग्रामीण बनाया गया है, जबकि संदीप मित्तल को ASP रायपुर ग्रामीण क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है. डॉ. प्रशांत शुक्ला को ASP ट्रैफिक रायपुर ग्रामीण बनाया गया है. आगे कामों का बंटवारा रायपुर ग्रामीण SP करेंगे.
गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद अब गेंद रायपुर ग्रामीण SP के हाथ में है. वे इन नए नियुक्त अधिकारियों को इलाके में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और VIP सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए खास ड्यूटी देंगे. इस फेरबदल को राजधानी की सुरक्षा रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
पुलिस अधिकारियों को सम्मान
वहीं इससे पहले गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडल्स से सम्मानित किया गया. समारोह में चौदह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक दिए गए. इसके अलावा, दस पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा करने में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. सम्मानित होने वालों में IG राम गोपाल, SSP शशि मोहन सिंह, SP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और SP राजश्री मिश्रा जैसे प्रमुख नाम शामिल थे.