नारायणपुर: Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 2 नक्सल के शीर्ष कमांडरों को ढेर किया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इन दोनों पर 40-40 लाख रुपये इनाम था। नक्सलियों की पहचान 63 साल के राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और 67 साल के कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण के तौर पर हुई है। दोनों कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सदस्य थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सुरक्षाबलों की सफलता को सराहा है। उन्होंने लिखा, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल की है। अभुजमाड़ क्षेत्र, जो नारायणपुर में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर है, हमारी सुरक्षा बलों ने दो केंद्रीय समिति के नक्सली नेताओं – कट्टा रामचंद्र रेड्डी और काद्री सत्यनारायण रेड्डी को मार गिराया है।
मुठभेड़ स्थल से माओवादियों के शव बरामद किए हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य और अन्य सामान जब्त किया है। एक AK-47 राइफल भी कब्जे में आई है। इस साल छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में 248 नक्सली मारे गए हैं।