हरियाणा में तेज हवाओं के कारण ठंड़ का प्रकोप जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Cold wave continues in Haryana due to strong winds, know the weather condition of your city.
Cold wave continues in Haryana due to strong winds, know the weather condition of your city.
इस खबर को शेयर करें

बहादुरगढ़: हरियाणा में आज कोहरे से लोगों को राहत मिलती हुई नजर आई। प्रदेश के कई शहरों में धूप खिलने से कोहरा ना के बराबर दर्ज किया गया। किंतु ठंड़ी हवाएं चलने से आज भी कड़ाके की सरक्दी महसूस की गई। धूप खिलने से बेशक कोहरे से प्रदेशवासियों को निजात मिली हो, लेकिन हरियाणा का न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा है। राज्य का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह से ही हरियाणा में 16 किलोंमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिससे प्रदेशवासियों को गलन महसूस हुई।

शुक्रवार को सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर बहादुरगढ़ में हवा की रफ्तार मंद होने से तापमान में वृद्दी दर्ज की गई है। शहर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं AQI 80 के पास रहा जोकि वायु गुणवत्ता के मामले में काफी अच्छा माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार बहादुरगढ़ में 13 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा और 14 फरवरी को बारिश की संभावना है।