Aadhaar Card शेयर करने से पहले कर लें ये जरूरी काम, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

इस खबर को शेयर करें

Aadhaar Card यूज करते समय आपको कई चीजों का ध्यान रखना होता है। एक गलती की वजह से आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आधार कार्ड को लेकर सावधान रह सकते हैं। दरअसल आज हम आपको Masked Aadhaar के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जैसा नाम से ही साफ है कि इसमें मास्क लगा होता है।

क्यों जरूरी है मास्क आधार-
आधार कार्ड के नंबर्स को लेकर आपको काफी सतर्क रहना होता है। यही वजह है कि आपके लिए मास्क आधार बहुत जरूरी होता है। मास्क आधार में आपके आधार के नंबर छिपे होते हैं। यानी आपके पूरे आधार नंबर नजर नहीं आते हैं। इसमें नंबर्स को छिपाकर रखा जाता है। यानी ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप इसे फॉलो करते हैं।

कैसे करें डाउनलोड-
आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं होती है। आप बहुत सिंपल प्रोसेस फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको 12 संख्या वाला आधार नंबर दर्ज करना होगा। यहीं पर आपको मास्क आधार का ऑप्शन नजर आएगा। कैप्चा भी आपको काफी ध्यान से एंटर करना होगा। इसे पूरा करने के बाद आपका मास्क आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। लेकिन डाउनलोड करने से पहले आपको ओटीपी भेजकर वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा। यहां आपके लिए E-Aadhaar कॉपी भी डाउनलोड करना आसान हो जाएगा।