Aly Goni On Ganpati controversy: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं. सोशल मीडिया पर अली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में जहां जैस्मिन गणपति बप्पा बोल रही थी, तब अली एक दम शांत खड़े थे. इसको लेकर एक्टर को जमकर ट्रोल किया गया. अब इस विवाद पर अली ने चुप्पी तोड़ी है.
अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में अली गोनी ने ‘फिल्मीज्ञान’ को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया और चुप्पी तोड़ी. अली ने कहा कि ‘ये मेरा पहली बार था और इससे पहले मैं कभी गणेश पूजा में नहीं गया था. उस वक्त में अपने ख्यालों में था. मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इस चीज को लेकर इतनी बड़ी समस्या हो जाएगी. मैं हमेशा इस बात का ख्याल रखता हूं कि ऐसी जगह पर जाकर मैं कुछ गलत ना कर दूं.’
‘मेरा धर्म इसकी इजाजत नहीं देता’
अली गोनी ने आगे कहा कि ‘मेरे धर्म में इसकी इजाजत नहीं है, हम पूजा नहीं करते हैं. हमारी एक ही मान्यता है, हम नमाज पढ़ते हैं, प्रार्थना करते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. कुरान में लिखा है कि हमें सभी का सम्मान करना चाहिए और मैं करता हूं.’ अली ने आगे बताया कि ‘जो लोग मुझे जानते हैं, जिन्होंने मेरी शुरू से जर्नी देखी है. वो अच्छे से जानते होंगे कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं. मेरे दिल में सभी धर्मों के लिए बहुत सम्मान है.’
जैस्मिन को मदीना ले जाने पर बोले अली?
इसी बीच अली गोनी ने जैस्मीन के अबाया पहनकर मस्जिद जाने पर खुलासा किया. अली ने कहा कि ‘जैस्मीन और मेरी बहन जब मस्जिद गए थे, उनको वहां एंट्री नहीं मिली. तब जैस्मीन ने वहां से अबाया खरीदा, उसे पहना और फिर अंदर गई.’ उसको लेकर इंटरनेट ने ये बना दिया कि जैस्मीन मेरे लिए, मैं उसको मदीना लेकर गया. मतलब मैंने गणपति बप्पा मोरिया नहीं बोला तो उसको घुमाकर ये कहां जा रहा है.
View this post on Instagram