‘आकांक्षा चमोला बायसेक्शुअल हैं’, गौरव खन्ना संग तलाक के बीच श्रेया कालरा का शॉकिंग दावा; शो में मचा हंगामा

Akanksha Chamola Is Bisexual Says Shreya Kalra: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में इस बार गेम ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसके बाद शो के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मच गई. हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है और आकांक्षा चमोला ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

रियलिटी शोज में अक्सर रिश्ते, दोस्ती और भरोसे की परीक्षा होती है, लेकिन कई बार गेम व्यक्तिगत जिंदगी तक पहुंच जाता है. ‘लॉकअप’ के हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा देखने को मिला, जब एक बातचीत के दौरान श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला से जुड़ा एक निजी दावा शेयर किया. इस खुलासे के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला—

श्रेया कालरा ने खोला आकांक्षा का पर्सनल राज
दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने श्रेया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ता नजर आया. इसी बीच श्रेया ने सूफी मोतीवाला से बातचीत के दौरान कहा कि वह आकांक्षा का एक ऐसा राज बताने जा रही हैं, जो अब तक सार्वजनिक नहीं था. उन्होंने दावा किया कि आकांक्षा बायसेक्शुअल हैं. यह बयान सामने आते ही सूफी भी हैरान रह गए.

आकांक्षा के 2 बड़े राज खुले
श्रेया ने बातचीत में कहा कि शो के नियमों के अनुसार किसी कंटेस्टेंट का सीक्रेट सामने आने पर उसकी लाइफ लाइन खत्म हो जाती है. उनका दावा था कि इस खुलासे के बाद आकांक्षा की दो लाइफ लाइन खत्म हो गईं और अब उनके पास केवल एक मौका बचा है. हालांकि, यह सब शो के गेम फॉर्मेट का हिस्सा था और इसे उसी संदर्भ में देखा जा रहा है.

तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में आकांक्षा
गौरतलब है कि आकांक्षा चमोला बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह एक्टर गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों बीते एक साल से अलग रह रहे हैं. बाद में आकांक्षा ने साफ किया कि उनके और गौरव के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है, लेकिन भविष्य को लेकर दोनों की सोच में काफी अंतर है. इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया है.