सनी देओल की रिश्तेदार बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, तय हुआ बहन का रिश्ता

Deepika Padukone Sister: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सनी देओल की रिश्तेदार बनने जा रही हैं. क्योंकि उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण की शादी सनी देओल के एक रिश्तेदार से होने जा रही है. ऐसा हम नहीं कह रहे है, बल्कि रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि दीपिका की छोटी बहन, जो पेशे से गोल्फर हैं. वह आने वाले कुछ महीनों में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं. हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन कथित तौर पर जल्दी ही परिवार इसकी घोषणा कर सकता है. अगर यह खबर सही निकलती है तो जल्दी ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों देओल परिवार के रिश्तेदारों में शामिल हो जाएंगे.

सनी देओल का कैसे है कनेक्शन?
दरअसल, रोहन आचार्य का सनी देओल से सीधा कनेक्शन नहीं है, बल्कि वे रिश्ते में उनके बेटे करण देओल के साले हैं. रोहन आचार्य की बहन दिशा आचार्य की शादी करण देओल से हुई है. रोहन और दिशा के बारे में बात करें तो वे लीजेंडरी फिल्ममेकर बिमल रॉय के परनाती और परनातिन हैं. उनकी मां चीमू भट्टाचार्य की शादी दुबई बेस्ड सुमित आचार्य से हुई है. चीमू बिमल रॉय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य और दामाद बासु भट्टाचार्य की बेटी हैं.

रणवीर सिंह ने कराया रिश्ता?
हाल ही में आई डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘अनीशा और रोहन का रिश्ता कराने में रणवीर सिंह ने अहम किरदार निभाया था. चूंकि रणवीर के पेरेंट्स और सुमित आचार्य एक-दूसरे के करीबी हैं. इसलिए उन्हें इसमें आसानी हुई. रोहन आचार्य की फैमिली काफी अच्छी है और अनीशा और रोहन कई गैदरिंग में मिलने की वजह से एक-दूसरे के साथ काफी घुल-मिल गए हैं.’ हालांकि, अभी तक इस शादी की तारीख सामने नहीं आई है.

कौन है दीपिका पादुकोण की बहन?
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण बेंगलुरु बेस्ट गोल्फर हैं. वे वहां अपने पेरेंट्स प्रकाश पादुकोण और उजाला पादुकोण के साथ रहती हैं. अनीशा दीपिका पादुकोण के चैरिटेबल ट्रस्ट लिव लव लाफ फाउंडेशन के लिए भी काम करती है. वे इस संस्था की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं.