43वें जन्मदिन पर इमोशनल हुए ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर, शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट, ‘पीक डिटेलिंग’ मीम्स पर बोले- ‘काश मैं…’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनकी पत्नी यामी गौतम के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी का शुक्रिया अदा किया.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अपने दिल की बात रखी. आदित्य धर ने बताया कि इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन ‘धुरंधर 2’ को फाइनल टच देते हुए मनाया. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जब मैं अपने जन्मदिन पर ‘धुरंधर 2’ के आखिरी काम पूरे कर रहा हूं, तो पिछले साल को याद करके दिल ग्रैटिट्यूड से भर जाता है. इस सफर, अपनी टीम और उन सभी लोगों के लिए शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमेशा मेरे काम पर भरोसा किया’.

फैंस के मैसेज और मीम्स से खुश हुए आदित्य

आदित्य धर ने आगे लिखा कि फैंस के मैसेज और सोशल मीडिया पर बने ‘पीक डिटेलिंग बाय आदित्य धर’ वाले मीम्स देखकर उनका दिल खुश हो गया. उन्होंने कहा, ‘आप सभी के मैसेज, ट्वीट, स्टोरीज और ये मजेदार मीम्स देखकर दिल भर आया है. काश मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब दे पाता, लेकिन आप सभी के प्यार और सपोर्ट को मैं दिल से महसूस करता हूं. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं’. आदित्य धर ने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर फिल्म एक जोखिम की तरह होती है.

2 घंटे 15 मिनट की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म, आज भी IMDb रेटिंग है 8.2, 20 साल बाद बनने जा रहा सीक्वल, आ गई रिलीज डेट

दर्शकों के भरोसे को बताया सबसे बड़ी ताकत

उन्होंने लिखा, ‘इस इंडस्ट्री में कुछ भी तय नहीं होता और हर फिल्म एक नई उम्मीद के साथ बनती है. ऐसे में दर्शकों का भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत होता है. आप लोगों का विश्वास ही हमें आगे बढ़ने की हिम्मत देता है’. उनके इस इमोशनल नोट को पढ़कर फैंस भी काफी प्रभावित नजर आए. पोस्ट के आखिर में आदित्य धर ने अपने सपनों पर विश्वास बनाए रखने की बात कही. उन्होंने लिखा, ‘अगर इस साल ने मुझे कुछ सिखाया है तो वे ये है कि अपने सपनों पर भरोसा कभी मत खोइए’.

19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’

उन्होंने आगे लिखा, ‘ईमानदारी से काम करते रहिए और पूरी मेहनत दीजिए. ब्रह्मांड अपने तरीके से जवाब देता है. हर छोटा कदम और हर संघर्ष हमें हमारी मंजिल के करीब ले जाता है.’ वहीं अगर उनकी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की बात करें तो ये 2025 के दिसंबर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट है, जिसने दुनिया भर में करीब 1300 करोड़ की कमाई कर बड़ी हिट साबित हुई. अब इसका सीक्वल 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.