Badshah Married Isha Rikhi: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने शादी कर ली है. हालांकि उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें कुछ ऐसा ही कह रही हैं. रैपर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर रैपर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर कहा जा रहा है कि बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग गुपचुप शादी कर ली है और ये उनकी दूसरी शादी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में बादशाह और ईशा पारंपरिक शादी के लुक में नजर आ रहे हैं. दुल्हन बनीं ईशा ने लाल रंग का खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट कैरी किया हुआ है. वहीं दूल्हा बने बादशाह भी जबरदस्त ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों ने गले में वरमाला पहनी हुई है और शादी जैसा माहौल नजर आ रहा है.
मंडप पर बैठे नजर आ रहा कपल
इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में कपल साथ में खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. दोनों मंडप में बैठे साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. कई वीडियोज में बादशाह और ईशा एक-दूसरे को मजाकिया अंदाज में वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में पंडित के मंत्र पढ़ने की आवाज सुनाई दे रही है. ये सभी तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
बादशाह की सास ने शेयर की फोटो
बता दें कि दोनों की तस्वीरें बादशाह और ईशा के किसी भी इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद नहीं हैं. इन शादी की तस्वीरों को ईशा की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिन्हें देखने के बाद हर कोई उन्हें बधाई और आशीर्वाद देता नजर आ रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें.’
क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा कपल
बता दें कि बादशाह और ईशा की न सिर्फ शादी के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं, बल्कि दोनों की शादी के बाद की न्यूली वेडेड कपल के तौर पर भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें ईशा ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है और बादशाह की बाहों में कोजी होती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि दोनों की शादी को थोड़ा वक्त हो चुका है और अब दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. हालांकि अभी तक शादी को लेकर बादशाह या ईशा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

एक बेटी के पिता हैं बादशाह
बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उनका एक बार तलाक हो चुका है. इससे पहले वे जैस्मिन मसीह संग रिश्ते में बंधे थे. साल 2012 में दोनों ने शादी की थी और साल 2017 में दोनों अलग हो गए, फिर 2020 में उनका तलाक हो गया. जैस्मिन मसीह से बादशाह को एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी मसीह सिंह है.
View this post on Instagram