Cocktail 2 Opening Day Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां कुछ लोगों को ये कहानी बेहद पसंद आ रही है, वहीं कुछ इसे एक एवरेज फिल्म मान रहे हैं. खैर, इन सबके बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने की राह पर है. हालांकि, फैंस अपने पसंदीदा सितारों को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
रिलीज से पहले भी फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी ठंडी रही. लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, थिएटर के बाहर ऑडिंयस की भारी भीड़ जमा हो गई. मौके पर जाकर यानी ऑन-द-स्पॉट टिकट खरीदने वाले सिनेमा प्रेमियों ने ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया. दर्शकों की इस जबरदस्त एक्साइटमेंट के चलते फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मानी जा रही है, लेकिन ओपनिंग डे कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक छोड़ा कम रहा. आने वाले समय में टिकट खिड़की ही इसकी किस्मत बदल सकती है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का जलवा
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्मल किया. फिल्म ने अब तक करीब 13.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अगर भारत में इसके कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो ये आंकड़ा लगभग 20.20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है. देशभर के सिनेमाघरों में इस फिल्म को टोटल 10,458 शोज मिले हैं, जो कि काफी बड़ा नंबर है. हालांकि, इसके मुकाबले कमाई थोड़ी और ज्यादा हो सकती थी.
150 करेड़ के भारी-भरकम बजट में बनी
फिल्मी जानकारों का मानना है कि अगर रात के शोज में ऑडियंस की संख्या में और बढ़ोतरी होती है, तो पहले दिन की कमाई का ये आंकड़ा और भी ज्यादा बड़ा हो सकता है, जिससे मेकर्स को तगड़ा फायदा होगा. वैसे तो मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म के टोटल बजट का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सिनेमा जगत की रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को बनाने में लगभग 150 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की गई है. इस भारी-भरकम बजट के लिहाज से पहले दिन 13 करोड़ की कमाई ठीक ठाक है.
प्यार और दोस्ती की उलझी हुई कहानी
अब सबकी नजरें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं, क्योंकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खुद को ब्लॉकबस्टर साबित करने के लिए वीकेंड में बड़ी छलांग लगानी होगी. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ के साथ कोई दूसरी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसका पूरा फायदा इसे 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर मिल रहा है. अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो ‘कॉकटेल 2’ पूरी तरह से आज के दौर के प्यार, दोस्ती और मॉडर्न रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव पर आधारित है, जो यंग जनरेशन को जोड़ती है.
फिल्म की दमदार स्टार कास्ट
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दो पक्के दोस्तों की जिंदगी में किसी तीसरे इंसान की एंट्री होती है और वहां से पूरा इक्वेशन बिगड़ जाता है. जी हां, ये एक इमोशंस से भरपूर एक लव-ट्रायंगल फिल्म हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर होमी अदजानिया ने किया है. फिल्म में शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी के अलावा टीकू तलसानिया और पुलकित सम्राट का एक खास कैमियो भी देखने को मिलता है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त ने भी मजेदार रोल में नजर आ रहे हैं.