नई दिल्ली। सुनीता आहूजा की पहचान अब गोविंदा की पत्नी तक सीमित नहीं रह गई है. स्टार वाइफ होने के अलावा वो व्लॉगर और इंटरनेट की बोल्ड पर्सनैलिटी बन चुकी हैं. अपने बेबाक अंदाज की वजह से वो इन दिनों लॉकअप 2 में नजर आ रही हैं. सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि फराह खान भी सुनीता की फैन हो गई हैं. बीते एपिसोड उन्होंने सुनीता की तारीफ करते हुए उन्हें गले लगाया. फराह की बात सुनकर सुनीता अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
फूट-फूटकर रोईं सुनीता
शो पर फराह कहती हैं कि मैं सुनीता को तब से जानती हूं, जब वो 16 साल की थी. नई-नई चुपके-चुपके शादी करके आई थी. गोविंदा का घर मेरे घर के पास था. मैं इसे तब से जानती हूं. तब ये एक स्टार वाइफ होने के अलावा कुछ नहीं थी और आज ये बाकियों की रोल मॉडल है. सुनीता आज सबकुछ अपने बच्चों और परिवार के लिए कर रही है. फराह ने सुनीता से कहा कि अब कभी खुद को स्टार वाइफ मत कहना, तुम खुद में एक स्टार हो.
फराह ने कहा कि अब वो मैदान में निकली है और कर रही है, जो भी कर सकती है अपने परिवार और बच्चों के लिए. गोविंदा होगा सबका हीरो, तू मेरी हीरो नंबर वन है. फराह की बात सुनीता को इमोशनल कर गई और अपने आंसू नहीं रोक पाईं. पहली बार सुनीता का इमोशनल साइड देखकर उनके फैन्स भी इमोशनल हो गए.
‘गाय के पेशाब जैसा सूप दे रहे’ लॉक अप में टूटीं सुनीता, खूब रोईं
गोविंदा और सुनीता ने 1987 में गुपचुप शादी रचाई थी. बेटी के जन्म के बाद दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक किया. शादी के 35 साल बाद दोनों के तलाक की खबरें आईं, लेकिन गोविंदा-सुनीता ने इसे हमेशा नकारा.
लॉकअप में जब शिल्पा शिंदे ने गोविंदा के अफेयर की बात की, तो सुनीता ने उन्हें लताड़ दिया. सुनीता, गोविंदा के बारे में चाहें जो बोलें, लेकिन जब कोई दूसरा उनके पति के खिलाफ बोलता है, तो वो बोलती बंद कर देती हैं. शायद प्यार में पड़ी महिला ऐसी ही होती है. लॉकअप में सुनीता को देखकर इतना पता चल गया है कि वो बाहर से जितनी सख्त दिखती हैं, अंदर से उतनी ही नर्म हैं.