Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का मानना है कि शादी वेस्ट ऑफ टाइम है। हाल ही में वह कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के नए एपिसोड में नज़र आईं और एक प्रतियोगी के साथ उनकी खूब नोकझोंक हुई।
आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा, शेफ विकास खन्ना और मास्टरशेफ जोड़ी साईश्री और चंदना के बीच एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसमें प्रगतिशील सोच और भरपूर कॉमेडी का अद्भुत मिक्सचर देखने को मिला।
प्रतियोगी साईश्री से उनके शादी के प्लान के बारे में बातचीत के दौरान यह मज़ाकिया बातचीत शुरू हो गई। जब साईश्री ने शादी से पहले अपने करियर को प्राथमिकता देने और अपना बिजनेस को स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की, तो साईश्री की मां, सुनीता ने उनकी ओर मुड़कर कहा, “शादी बर्बादी है, शादी नहीं कराने का, इसे अपना बिजनेस करने दो, लड़की पैर पर खड़ी होगी तो अच्छा लड़का मिलेगा।”
इस मजेदार बातचीत को जोड़ते हुए, शेफ विकास खन्ना ने सुझाव दिया कि जहां करियर महत्वपूर्ण है, वहीं शादी जीवन के सबसे खूबसूरत और जरूरी पड़ावों में से एक है। सुनीता की आंखें चमक उठीं, और उन्होंने कहा कि, “आपने क्यों नहीं की”। इस पर शरमाते हुए विकास खन्ना ने अपना बचाव करने की कोशिश करते हुए कहा, “पहचान ज्यादा जरूरी है मेरे लिए शादी से”।
ग्लोबली फेमस शेफ को परेशान करते हुए सुनीता ने हंसते हुए जवाब दिया, “पहचान तो है आपका, ओह अब आपके लिए लड़की मैं ढूंढूंगी! कैसी लड़की चाहिए बताएं? मेरी जैसी चाहिए, या मेरे से और अच्छी चाहिए, या शरीफ चाहिए?” बेहद ही शरमाते हुए अंदाज में विकास ने बड़ी ही शालीनता से जवाब दिया, “आपसे अच्छी कौन होगी?” ‘मास्टरशेफ इंडिया’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी एलआईवी पर उपलब्ध है।