इमरान हाश्मी की इस एक्ट्रेस ने बिग बॉस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 41 साल की हसीना ने बताया कि उन्हें एक नहीं, बल्कि 11 बार बिग बॉस में हिस्सा लेने का ऑफर आया, लेकिन उन्होंने इस वजह से शो में हिस्सा लेने से साफ इनकार कर दिया.
Actress Rejected Bigg Boss Offer 11 Times: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में शामिल होने के लिए लोग बेताब रहते हैं. वहीं कुछ कलाकार इस शो का ऑफर मिलने के बावजूद इसे रिजेक्ट कर चुके हैं. ऐसी ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उन्हें पिछले 11 सालों से ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिल रहा है.
दरअसल, हाल ही में तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि मेकर्स ने उन्हें इस शो में लाने के लिए कई बार अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने हमेशा इसको जॉइन करने से मना कर दिया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें अपनी प्राइवेसी से प्यार है और वह अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहती हैं.
बॉलीवुड ठिकाना’ से बातचीत के दौरान तनुश्री दत्त ने कहा, ‘मैं पिछले 11 सालों से बिग बॉस में हिस्सा लेने से मना कर रही हूं. वो हर सार मुझे शो को करने के लिए मजबूर करते हैं और मैं उन्हें हर साल फटकारती हूं. मैं ऐसी जगह नहीं पह सकती. मैं अपनी फैमिली के साथ भी नहीं रहती. हम सबकी अपनी-अपनी जगह है.’
इमरान हाशमी की इस एक्ट्रेस ने ने बताया कि उन्हें इस शो के लिए मोटी रकम भी ऑफर हुई थी.उन्होंने दावा किया, ‘उन्होंने मुझे शो में हिस्सा लेने के लिए 1.65 करोड़ रुपये ऑफर किए थे क्योंकि उन्होंने एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी को इतना मोटा पैसा दिया था. वह भी मेरे ही लेवल की एक्ट्रेस थी. बिग बॉस मैनजमेंट से जुड़े एक स्टाइलिस्ट ने तो यहां तक कहा है कि वो और पैसे ऑफर कर सकते हैं लेकिन मैंने मना कर दिया.’
एक्ट्रेस कहती हैं, ‘अगर वो लोग मुझे चांद भी दे दें, तो भी मैं नहीं जाऊंगी. आदमी और औरतें एक ही बिस्तर पर सोएं, एक ही जगह लड़ें, मैं ऐसा नहीं कर सकती. मैं अपनी डाइट को लेकर बहुत सचेत हूं. वो सोच भी कैसे सकते हैं कि मैं ऐसी लड़की हूं जो किसी रियलिटी शो के लिए किसी लड़के के साथ एक ही बिस्तर पर सोएगी. मैं इतनी घटिया नहीं हूं, चाहे वो मुझे कितने भी करोड़ दे दें.’