‘शादी के दूसरे महीने ही रंगे हाथ पकड़ा था…’ एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल पर धनाश्री का बड़ा खुलासा

Dhanashree Claims Yuzvendra Chahal Cheated Her: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं. इस शो में इनके साथ कई नामचीन चेहरे हैं. ऐसे में हाल ही में धनाश्री ने इसी शो की एक और कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत से बात करते हुए अपनी टूटी शादी को लेकर बात की. इस दौरान इन्होंने कुछ ऐसा बताया जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

रंगे हाथ पकड़ लिया था

इस शो में कुब्रा ने धनाश्री से पूछा कि उन्हें कह एहसास हुआ कि युजवेंद्र के साथ शादी अब नहीं तल सकती. या तुम्हें लगा हो कि गलती हो गई. इसका जवाब देते हुए धनाश्री ने कहा- ‘पहले साल के दूसरे महीने में रंगे हाथ पकड़ लिया था. ये सुनकर कु्ब्रा हैरान रह गईं.’

मैं कुछ भी नहीं कह रही तो…

इससे पहले धनाश्री ने एलिमनी को लेकर चुप्पी तोड़ी. इन्होंने आदित्य नारायण से शो में बात करते हुए कहा- ‘हम लोगों का तलाक हुए आधिकारिक तौर पर एक साल हो गया है. ये जल्दी इसलिए हुआ क्योंकि म्यूचुअल था. तो जब लोग एलिमनी की बात करते है तो वो गलत है. सिर्फ इसलिए कि मैं कुछ भी नहीं कह रही तो आप कुछ भी कहते रहेंगे. मेरे पेरेंट्स ने मुझे सिखाया है कि चीजों को उन्हीं के सामने जस्टीफाई करो जो तुम्हारी परवाह करते हैं. उन लोगों को सफाई देकर वक्त बर्बाद क्यों करना है जो आपको जानते ही नहीं हैं.’

शादी 4 साल तक चली

शादी के बारे में बात करते हुए धनाश्री ने कहा कि हम लोगों की शादी 4 साल तक चली. उससे पहले 6-7 महीने तक एक दूसरे को डेट किया था.इनसे पूछा गया कि जब वो एलिमनी की बातें सुनती है तो कैसा लगता है. धनाश्री ने कहा- ‘बुरा लगता है. इसकी जरूरत नहीं है. कुछ भी सच नहीं है. मुझे समझ में ये नहीं आता कि वो ऐसा क्यों कर रहा है. मैं हमेशा उसकी इज्जत करती हूं. अब मुझे नहीं लगता कि किसी को डेट कर पाऊंगी.’