Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa: फेमस कॉमेडियन भारती सिंह के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं. भारती ने हाल ही में दूसरी बार बेबी बॉय को जन्म दिया है. मां और बच्चा दोनों ही एकदम हेल्दी हैं, जिसकी जानकारी उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने खुद फैंस को दी. भारती के पति हर्ष ने हाल ही में अपने नए व्लॉग में दूसरा बच्चा होने के बाद आगे की फैमिली प्लानिंग के बारे में बात की. इसी के साथ उन्होंने बताया कि नए नन्हे मेहमान के आने के बाद वो दोनों कितना ज्यादा खुश हैं.
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
हर्ष लिंबाचिया ने अपने नए यूट्यूब चैनल व्लॉग में इस बात पर चर्चा की कि वो दूसरा बच्चा चाहते हैं या नहीं. इसके साथ ही फैंस को बताते नजर आए कि उन्हें भारती के लिए काफी बुरा लग रहा है, क्योंकि भारती को इस वक्त बहुत दर्द से गुजरना पड़ा. इस नए व्लॉग में डिलीवरी के तुरंत बाद हॉस्पिटल के बेड पर भारती लेटी हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में भारती कहती नजर आ रही हैं कि बेबी को अपनी गोद में लेने का इंतजार नहीं कर सकतीं. भारती ने अपने नन्हे मेहमान का प्यार से नाम काजू रखा. आगे भारती ने बताया कि डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने उनसे पूछा कि क्या वो आगे प्रेगनेंसी से बचने के लिए अपनी ट्यूब्स बंधवाना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने इस प्रोसीजर से मना कर दिया.
‘अब नहीं, मैं तेरे को और दुख नहीं दे सकता’
इसके बाद हर्ष ने पीछे से चिल्ला कर पूछा कि तुमने इसके लिए हां क्यों नहीं बोला. हर्ष ने भारती से पूछा ‘क्या तुम कभी फिर से हार नहीं मानोगी?’ भारती ने हर्ष को याद दिलाया कि वो तब तक और बच्चे चाहते थे, जब तक उन्हें एक लड़की नहीं हो जाती. लेकिन हर्ष ने कहा कि अब बहुत हो गया. इसके बाद आगे हर्ष ने कहा कि ‘अब नहीं, मैं तेरे को और दुख नहीं दे सकता. मेरा ऐसा मानना है कि एक बीवी से दो ही बच्चे होने चाहिए.’ इसके बाद भारती ने मजाक में उन्हें समुद्र में फेंकने की धमकी दी.
तीसरा बच्चा पैदा करना चाहते कपल?
वहीं भारती सिंह ने मजाक में कहा कि भले ही उन्होंने इस प्रोसीजर के लिए मना कर दिया हो, लेकिन वो इसे हर्ष पर करवा सकती हैं. जब कोई बच्चा पैदा करता है तो उसे और बच्चे चाहिए होते हैं. भारती ने इस दौरान एक बेटी की इच्छा भी जाहिर की, लेकिन हर्ष ने उन्हें याद दिलाया कि ‘अगर दूसरा लड़का हो गया तो’. जिसके बाद कपल ने फैसला किया कि वो इसके बजाय अपने घर की लड़कियों की देखभाल करेंगे. बता दें कि कपल ने अभी तक अपने दूसरे बच्चे का नाम नहीं रखा है. कपल ने साल 2022 में पहले बच्चे गोला उर्फ लक्ष्य का स्वागत किया था.