Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से पर्दे से दूर है. इसी बीच हसीना का फिल्मों में आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं ग्लोबट्रॉटर से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक सामने आ गया है. जिसे देखने के बाद हिंदी सिनेमा में प्रियंका की वापसी की चर्चा पूरी तरह से सच होती नजर आ रही है. 12 नवंबर को एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म ग्लोबट्रॉटर से प्रियंका का पहला लुक शेयर किया है. एसएस राजामौली की ये पोस्ट मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गई.
एसएस राजामौली ने शेयर किया पोस्ट
एसएस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया पर लुक पोस्ट करते हुए ‘देसी गर्ल’ प्रियंका का भारतीय सिनेमा में वापसी का स्वागत किया. राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म से प्रियंका का मंदाकिनी के रूप में एक पोस्टर शेयर किया. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वह महिला जिसने वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को नई परिभाषा दी. देसी गर्ल, आपका स्वागत है! दुनिया को मंदाकिनी के आपके अनगिनत रूप देखने का बेसब्री से इंतजार है.’ प्रियंका ने भी पोस्टर शेयर करते हुए अपने किरदार के बारे में बताया, ‘वह दिखने से कहीं बढ़कर है. मंदाकिनी को नमस्ते कहो.’
फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक एक कमर्शियल फिल्म की नायिका की छवि को तोड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है. चटख पीले रंग की साड़ी पहने, जो कई युगल गीतों का महत्वपूर्ण अंग रही है, वह सचमुच एक चट्टान के किनारे पर बंदूक तानती दिख रही हैं. पोस्टर में वह अपना बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करती हुई दिख रही हैं और किसी पर बंदूक तानती हुई नजर आ रही हैं.
प्रियंका के पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेताबी
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं, जो साड़ी पहनकर भी खतरनाक एक्शन करती दिखेंगी. प्रियंका चोपड़ा के इस लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि प्रियंका अपनी जबरदस्त वापसी से सबके छक्के छुड़ाने वाली हैं. वहीं कुछ फैंस कह रहे हैं कि ये फिल्म अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.