Mumtaz on Fardeen Khan Natasha Divorce: वेटरन एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा और फरदीन खान की शादी साल 2005 में हुई थी. लेकिन, 2023 में दोनों ने सेपरेशन का ऐलान कर दिया था. ऐसे में पुराने जमाने की अदाकारा मुमताज ने अपनी बेटी और दामाद के रिश्ते को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने फरदीन को बेहतरीन पिता और पति बताया. इसके साथ ही कहा कि वो अभी भी नताशा की बहुत परवाह करता है. मुमताज का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
वो तो हीरा है
विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में मुमताज ने कहा- ‘मुझे आज भी फरदीन हीरा लगता है. वो मेरा फेवरेट है. मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. क्योंकि जब वो पैदा हुआ था तो हम फिरोज की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. मैंने उसके नाम पर शैम्पेन पी थी. जब मेरी बेटी लंदन में बीमार थी तो वो उससे मिलने तीन बार लंदन गया. अगर कोई आदमी होता तो कहता कि झील में कूद जाओ मैं क्यों जाऊं, उसके लिए आना जरूरी नहीं था. लेकिन वो गया.’
जान से ज्यादा प्यार करता है
मुमताज ने कहा कि ‘वैसे तो बच्चे मां के पास रहते है. लेकिन, वो अपने बच्चों से बहुत जुड़ा हुआ है. जब उनकी छुट्टियां होती है तो वो उन्हें छुट्टियों पर ले जाता है. मेरी बेटी भी खुशी-खुशी मान जाती है. बच्चों को फूल की तरह रखता है. कभी मना नहीं करता. उन्हें शॉपिंग पर भी ले जाता है. मैं झूठ नहीं बोल रही. वो अपने बच्चों से जान से ज्यादा प्यार करता है. आप खुद भी पूछ सकते हैं.’
साथ आने पर कहते हैं-देखेंगे
वेटरन एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मैं तो चाहती हूं कि दोनों फिर से साथ आ जाएं. वो बहुत अच्छे इंसान है. अच्छे दिल के हैं. मुझसे बहुत प्यार करते हैं और इज्जत देते हैं. मैं भगवान से दुआ करती हूं कि दोनों फिर से एक हो जाएं. उसने अभी तक किसी से शादी नहीं की है. पता नहीं तकदीर को क्या मंजूर है. मैंने फरदीन से दो-चार बार कहा है कि तुम दोनों साथ क्यों नहीं रहते. वो बस इतना कहते हैं देखेंगे.’
आखिरी बार इस मूवी में आए थे नजर
इससे पहले मुमताज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है. वो अभी भी पति पत्नी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो फरदीन आखिरी बार ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे.