Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की साल 2026 की सबसे धमाकेदार फिल्म ‘धुरंधर 2′ को रिलीज होने में महज चंद घंटे ही बाकी हैं. लेकिन, इस फिल्म का क्रेज और बज देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये मूवी इस साल की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर हो सकती है. यहां तक कि पहले पार्ट का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है.ये मूवी 19 मार्च को थिएटर में आ रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट है.’धुरंधर 2’ को CBFC ने A सर्टिफिकेट दिया है और इसका रन टाइम पहले पार्ट से 15 मिनट ज्यादा है.
15 मिनट ज्यादा लंबी है ‘धुरंधर 2’
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की बतौर लीड हीरो इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है. इसका रन टाइम 3 घंटा 49 मिनट है यानी कि 229.6 मिनट. यानी कि ‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट की अपेक्षा 15 मिनट ज्यादा लंबी है. पहले पार्ट की मूवी की ड्यूरेशन करीबन 3 घंटा 34 मिनट थी.
ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि आदित्य धर की इस ब्लॉकबस्टर मूवी का रनटाइम 3 घंटा 55 मिनट है. लेकिन, इस हिसाब से देखा जाए जो ये मूवी 4 घंटे में कुछ ही मिनट कम है. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होगी. पर, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने एक रिकॉर्ड बना लिया है. इस फिल्म के ग्लोबली एक मिलियन से ज्यादा टिकट बिक गए हैं. वहीं, भारत में 15 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.
मिड नाइट शोज भी
फिल्म के क्रेज को देखकर थिएटर में मूवी के कई शोज बढ़ा दिए गए हैं. यहां तक कि मिडनाइट के शोज भी लगाए गए हैं. खास बात है कि मुंबई के ‘मराठा मंदिर’ में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के शो के टाइम कम कर दिए हैं और ‘धुरंधर 2’ के शोज बढ़ा दिए हैं. आपको बता दें, ‘धुरंधर 2’ फिल्म की शुरुआत वहीं से होगी जहां से पहले पार्ट खत्म हुआ था. ऐसे में फिल्म देखने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं. जिसके जवाब उन्हें 19 मार्च को थिएटर में मिलेंगे.