‘दिल हमेशा कुर्बान होता है…’, गौरव खन्ना की शादीशुदा जिंदगी में आया भूचाल? पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

Akanksha Chamola Cryptic Post: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं और ये जोड़ी अक्सर कपल गोल्स भी सेट करती रहती है. हाल ही में गौरव की पत्नी आकांक्षा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. जिसके बाद अब लोग कयास लगा रहे है कि गौरव और आकांक्षा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कत चल रही हैं. चलिए जानते हैं आकांक्षा ने पोस्ट में क्या लिखा.

आकांक्षा चमोल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
आकांक्षा चमोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान और परेशान हो गया. आकांक्षा ने पोस्ट में लिखा ‘जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है.’ इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा ‘जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तब हम नहीं थे.’

फैंस लगा रहे कयास
आकांक्षा के इस पोस्ट को देखने के बाद से फैंस की टेंशन काफी बढ़ गई है और फैंस कमेंट करके पूछ रहे है कि क्या आकांक्षा और गौरव के बीच सब ठीक है. इस पोस्ट के बाद से फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है. कुछ फैंस सोच रहे हैं कि क्या ये पोस्ट पर्सनल मुश्किलों, उनके रिश्ते में दरार या उनके आस-पास हाल ही में चल रहे विवादों के बारे में हैं. हालांकि इस पोस्ट को शेयर करने के बाद आकांक्षा या गौरव ने सफाई नहीं दी है, लेकिन हाल के महीनों में उनकी जिंदगी में कई बातें सामने आई हैं.

गौरव खन्ना ने किया था आकांक्षा का बचाव
कुछ ही दिन पहले गौरव खन्ना ने आकांक्षा का बचाव किया, जब बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में उनके बेफिक्र डांस के लिए उन्हें ट्रोल किया गया था. गौरव ने हंगामा स्टूडियो को बताया कि सबसे पहले मैं सभी को बताना चाहता हूं कि जिन लड़कियों के साथ आकांक्षा डांस कर रही थीं, वे मेरे पब्लिसिस्ट की टीम मेंबर्स थीं, जिन्होंने बिग बॉस 19 के घर में मेरे रहने के दौरान बहुत मेहनत की थी. यह उनकी सक्सेस पार्टी थी और हम उनके सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए वहां गए थे और क्योंकि मुझे ज्यादा डांस करना पसंद नहीं है, इसलिए मेरी पत्नी आकांक्षा को लगा कि उसे उनके साथ शामिल होना चाहिए और उस पल को और खास बनाना चाहिए क्योंकि यह सबकी जीत थी.