Kumar Sanu Ex Wife Rita Bhattacharya: मशहूर सिंगर कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य ने कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रीता ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो तीसरी बार जान कुमार सानू की मां बनने वाली थीं तो उनके साथ उस वक्त क्या क्या हुआ. इसके साथ ही बताया कि ‘आशिकी’ फिल्म की सक्सेस के बाद कुमार सानू का बर्ताव उनके प्रति किस तरह बदला था.
‘आशिकी’ के बाद बदल गए थे कुमार सानू
फिल्म विडों से इंटरव्यू के दौरान रीता ने कहा कि ‘आशिकी’ फिल्म के सुपरहिट होने के बाद कुमार सानू में काफी बदलाव आने लगा था. वो काफी ज्यादा पैसा कमाने लगे थे. वो बद्तमीज हो गए थे ऐसे वो पहले कभी नहीं थे.
हालात बद्तर हो गए थे
रीता ने कहा कि ‘जब मीडिया में उनके प्यार के बारे में कहा जाने लगा तो मैंने कुमार से कहा कि जवाब दो और इन सब बातों को यही रोको. उस वक्त बड़े बेटे की सगाई होने जा रही थी. उसने मुझे जवाब नहीं दिया और ब्लॉक कर दिया. ये काफी बेइज्जती वाला था. रीता ने कहा कि कुमार सानू काफी ज्यादा कंट्रोलिंग हो गए थे. पार्लर जाने, वैक्सिंग करवाने और यहां तक कि घर से बाहर निकलने के लिए भी मना कर दिया था. हालात इतने बद्तर हो गए थे कि इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ केवल उनकी ननद थी. परिवार वाले किचन बंद कर देते थे ताकि मैं खाना ना ले सकूं. जब मैंने सोचा कि खुद खाना बना लूं तो किचन की अलमारियों को बंद कर दिया गया.’
मुझे कोर्ट तक ले गए
रीता ने कहा-‘ जब जान होने वाला था और प्रेग्नेंट थी तो वो मुझे कोर्ट तक ले गए थे. उस वक्त मैं बहुत यंग थी. मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरी दुनिया खत्म हो गई है. मेरा परिवार शॉक्ड था. रीता ने ये भी बताया एक साल बाद कुमार ने एक पार्टी रखी थी और कहा था कि उनकी सफलता के पीछे मेरा हाथ है.’