इस K-Pop सिंगर ने 30 दिन में किया 10 किलो वजन कम, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई बेहोश

साउथ कोरिया की पॉपुलर सिंगर ह्युना ए हाल ही में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर अचानक बेहोश हो गई. सिंगर वॉटरबॉम्ब 2025 मकाऊ म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हिट सॉन्ग Bubble Pop पर डांस करते हुए बेहोशो हई. सोशल मीडिया पर सिंगर का बेहोश होने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

30 दिन में 10 किलो किया वजन कम
रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर ने हाल ही में 30 दिनों में 10 किलो वजन कम किया था. दरअसल सिंगर की शादी के बाद फैंस ने नोटिस किया कि उनका वजन बढ़ गया है तो सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह आने लगी. इन अफवाह से परेशान होकर सिगंर ने सख्त डाइट फॉलो किया. शादी के बाद वह ज्यादा खा रही थी जिस वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ गया था वह अपनी पुरानी फिटनेस पाना चाहती है लेकिन 1 महीने में 10 किलो वजन कम करना उनकी सेहत के लिए भारी पड़ गया.

आप ना करें ये गलती
एक्सपर्ट के अनुसार कम समय में ज्यादा वजन कम करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो धीरे-धीरे वजन कम करें. एकदम से वजन कम होने से शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है.

पोषण की कमी
एक्सपर्ट के अनुसार तेजी से वजन कम करने से शरीर में पोषण की कमी, कमजोरी, थकान जैसी समस्या हो सकती है. कमजोरी और पोषण की कमी की वजह से ही शायद सिंगर मंच पर बेहोश हुई हो, अगर आप वजन कम करने का सोच रहे हैं तो सिंगर की तरह 30 दिन में 10 किलो वजन कम ना करें.