Dharmendra Family: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल और निजी लाइफ के चलते सोशल मीडिया पर खूब बने रहते हैं. बॉलीवुड में उनका परिवार सबसे बड़े परिवारों में से एक है वो अपने पूरे परिवार के साथ में बड़ी ही खुशहाल जिंदगी जीते हैं. आज आपको उनके पूरे परिवार के बारे में बताते हैं.
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की 2 शादियां हुई और उनकी पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर के साथ हुई. उस समय प्रकाश और धर्मेंद्र के 2 बेटे और 2 बेटियों यानि 4 बच्चें. उनका नाम सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल रखा.
आपको बता दें उसके बाद 1980 में अपने से 13 साल छोटी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ने शादी कर ली. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियों हुई. बेटियों का नाम ईशा और अहाना देओल रखा.
धर्मेंद्र की दोनों शादियों से हुई और बच्चें अपनी-अपनी लाइफ में सेटल हैं और सभी ने अपना-अपना घर भी बसा लिया है. आपको बता दें पहली शादी से हुई उनकी बेटियां लाइमलाइट से बहुत दूर रहती हैं. सनी देओल की पत्नी पूजा भी लाइमलाइट से दूर है. उनके कुछ दो बेटे हैं. आपको बता दें धर्मेंद्र अब कुछ 13 बच्चों के दादा और नाना भी बन चुके हैं.
बॉबी देओल ने तान्या आहूजा ने शादी की और उनके 2 बच्चे हैं, जिनका नाम उन्होने आर्यमान और धरम रखा है. सभी लोग फैमिली फंक्शन में बड़े ही खुश अंदाज में साथ-साथ नजर आते हैं. विजेता और अजीता के भी 2-2 बच्चें हैं.
ईशा ने फिल्मों में एक्टिंग करके अपना नाम कमाना चाहा लेकिन बॉलीवुड में वो सफल नहीं हो पाईं, उन्होने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की लेकिन अब तलाक हो चुका है. ईशा की दो बेटियां है राध्या तख्तानी और मिराया तख्तानी. अहाना देओल ने बिजनेसमैन वैभव वोहरा संग शादी की और वो 3 बच्चों की मां है.