खुशखबरीः मुजफ्फरनगर में 82 और शामली में खर्च होंगे 18 करोड़, होगा ये बडा निर्माण

Good news: 82 crores will be spent in Muzaffarnagar and 18 crores in Shamli, this big construction will be done
Good news: 82 crores will be spent in Muzaffarnagar and 18 crores in Shamli, this big construction will be done
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। लो फ्रीक्वेंसी और ट्रिपिंग की समस्या समाधान की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही है। चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल ने बताया, बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत ऊर्जा ने पीवीवीएनएल के 14 जनपदों सहित मुजफ्फरनगर एवं शामली में विद्युत सुदृढिकरण का निर्णय लिया है। 33/11 केवी बिजली घरों का निर्माण, बदले जाएंगे जर्जर तार बिजनेस प्लान के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में 33/11 केवी क्षमता का एक बिजली घर स्थापित किया जाएगा। जिस पर 5.63 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके साथ ही 33/11 केवी की 31 लाइन बिछाई जाएंगी।

जिन पर 11.29 करोड़ की लागत आएगी। जबकि शामली में ऐसी छह लाइन बिछाई जाएंगी जिन पर 82 लाख का खर्च आएगा। 33/11 केवी के नौ बिजली घरों की क्षमता वृद्धि पर 6.75 करोड़ खर्च किये जाएंगे। वहीं 11 केवी लाइन निर्माण एवं बाइफरकेशन कार्य पर भी 5.63 करोड़ खर्च किये जाएंगे। यह कार्य जनपद में 49 स्थानों पर काया जाना प्रस्तावित है। जबकि कम क्षमता वाले 274 उपकेन्द्रों की स्थापना तथा 524 की क्षमता वृद्धि पर 22.5 करोड़ से अधिक खर्च किये जाएंगे।

पोल बदलने एवं गार्डनिंग पर 10.47 करोड़ का खर्च आएगा

वहीं शामली में 11 केवी लाइन निर्माण एवं बाइफरकेशन कार्य पर 31.5 लाख रुपए का खर्च आएगा। जबकि शामली में कम क्षमता वाले 24 उपकेन्द्रों की स्थापना तथा 41 की क्षमता वृद्धि पर 2.5 करोड़ से अधिक खर्च किये जाएंगे। इनके अलावा जनपद में प्रणाली सुदृढिकरण जैसे जर्जर तार और पोल बदलने एवं गार्डनिंग पर 10.47 करोड़ का खर्च आएगा।

12 करोड़ से अधिक खर्च किये जाएंगे

शामली में इस कार्य पर 1.77 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। जिले में 193 क्षतिग्रस्त वीसीबी बदलने एवं अन्य कार्यो पर 12 करोड़ से अधिक खर्च किये जाएंगे। वहीं शामली जनपद में वीसीबी बदलने पर 10.25 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।