रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड-यूपी में चलने जा रही नई वंदेभारत

Good news for railway passengers, new Vande Bharat is going to run in Uttarakhand-UP
Good news for railway passengers, new Vande Bharat is going to run in Uttarakhand-UP
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ: रेल यात्रियों को एक और खुशखबरी मिलने वाली है। होली के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इनमें से कम से कम दो लखनऊ से देहरादून और लखनऊ से पटना के लिए चलने वाली हैं। इसके अलावा एक ट्रेन वाराणसी से रांची के बीच चलेगी। इस तरह से उत्तर प्रदेश को तीन नई वंदेभारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। शुक्रवार को 8 कोच की वंदेभारत का ट्रायल रन पटना और लखनऊ के बाच किया गया। बताया जा रहा है कि 12 मार्च को देहरादून और लखनऊ के बीच भी वंदेभारत का ट्रायल रन शुरू हो जाए। वहीं होली से पहले ही ये ट्रेनें चल जाएंगी।

रेलवे ने अभी देहरादून-लखनऊ वंदेभारत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले इसके दौड़ने के पूरे आसार हैं। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच सात स्टेशनों पर रुकेगी। सूत्रों के मुताबुक यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर चलकर दोपहर 1 बजे के बाद देहरादून पहुंचेगी। 536 किलोमीटर की दूरी तय करने में आठ घंटे का समय लगेगा। ट्रेन हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार और देहरादून रुक सकती है।

रेलवे के मुताबिक कदो महीने पहले वंदेभारत का प्रस्ताव रेल मुख्यालय भेज दिया गया था। इसके बाद से ही इस रूट पर वंदेभारत के संचालन को लेकर चर्चा चल रही है। इसके अलावा लखनऊ से नई दिल्ली या फिर आनंदविहहा के बीच भी वंदेभारत चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। अब तक वंदेभारत को लेकर लिखित सूचना नहीं मिली है। वहीं मुरादाबाद रेल मंडल से देहरादून और आनंदविहा के बीच पहले ही वंदेभारत चल रही है।

बता दें कि नई वंदेभारत भगवा और हरे पैटर्न में चल र ही हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पांच वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं। इसमें लखनऊ-वाराणसी, गोरखपुर-लखनऊ, अयोध्या धाम से आनंद विहार और आनंद विहार से पश्चिमी यूपी होते हुए देहरादून जाने वाली वंदेभारत शामिल हैं। इसके अलावा नई दिल्ली से वाराणसी की भी वंदेभारत चल रही है।

बात करें पटना लखनऊ वंदेभारत की तो एक सीनियर रेलवे अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी जंक्शन और अयोध्या धाम जंक्शन पर रुकेगी। यह ट्रेन पटना से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर छूटेगी और दोपहर 2 बजनकर 45 मिनट पर चारबाग पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से 3 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और 11 बजकर 45 मिनट पर पटना पहुंचेगी। हालांकि देहरादून-लखनऊ वंदेभारत का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।