फरीदाबाद:आतंकवादियों से कनेक्शन के आरोप में हरियाणा के फरीबादबाद में पुलिस ने बड़े पैमाने पर आरडीएक्स, एके-47 और कारतूस बरामद किए हैं. एक घर में छापेमारी के दौरान जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर से करीब 300 किलो आरडीएक्स बरामद किया है. हालांकि, फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने आरडीएक्स का खंडन किया है और कहा कि आरोपी के कमरे से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जरूर मिला है. इस पूरे ऑपरेशन को गुपछुप तरीके से अंजाम दिया गया और किसी को इसकी भनक नहीं लगी. उधर, हरियाणा पुलिस की तरफ से इस संबंध में कुछ जानकारी नहीं दी गई है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत लिया गया है.
दरअसल, यूपी के सहारनपुर से जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था. इसी कड़ी में वहां की पुलिस ने फरीदाबाद में किराये पर रह रहे एक डॉक्टर के कमरे में छापा मारा तो 300 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ. सूत्रों का कहना है कि कुछ आतंकी भारत में दहलाना चाहते थे.
जानकारी के अनुसार, 9 दिन पहले जम्मू एवं कश्मीर पुलिस दलबल के साथ फरीदाबाद पहुंची थी और यहा पर एक कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील, जो क किराये के कमरे में रहता था, उसके कमरे पर छापा मारा था. बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर यहां पर रहता नहीं था और उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था. पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 3600 किलो अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफर, 83 कारतूस, टाइमर, बैटरी और कैमिकल रखा गया था.
किराये पर लिया था कमरा
बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने तीन महीने पहले ही किराये पर कमरा लिया था और रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. फिलहाल, आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है और पुरे मामले की जांच कर रही है. 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है. उधर, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.