सिरसा: सिरसा में दौड़ लगाते समय युवक को हर्ट-अटैक आ गया। इस कारण युवक की मौके पर ही माैत हो गई। युवक पहले बॉक्सिंग खिलाड़ी भी रहा है। इन दिनों वह हरियाणा पुलिस की फिजिकल तैयारी कर रहा था। इसी के चलते वह गांव के स्टेडियम में दौड़ लगा रहा था, जानकारी के अनुसार, यह घटना ऐलनाबाद के गांव नीमला की है। मृतक युवक की पहचान नीमला निवासी 26 साल के सुरेश के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था और तीन बहनों का इकलौता भाई था।
सुरेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार को मातम छा गया और सदमा सा लग गया। गांव में शौक का माहौल हो गया। युवक सुरेश कॉलेज की ओर से पढ़ाई के दौरान जिला स्तर तक बॉक्सिंग खेल चुका था। इन दिनों बॉक्सिंग कम हरियाणा पुलिस के लिए फिजिकल तैयारी कर रहा था। ऐसे में इस सदमे से सभी को गहरा झटका लगा।
सरपंच महेश कुमार के अनुसार, सुरेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीनों बहन शादी-शुदा है। उसके पिता पृथ्वीराज खेतीबाड़ी करते हैं। सुरेश चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय कॉलेज ऐलनाबाद से ग्रेजुएशन कर चुका था। वह कॉलेज की ओर से बॉक्सिंग खेलता था और जिला स्तर पर खेल चुका था। वह खेल के साथ-साथ जिम जाता था और लाइब्रेरी से तैयारी व स्टडी कर रहा था।
सुरेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। सुरेश का सीईटी का पेपर देने पर स्कोर ठीक था और 70 अंक थे। अभी सरकार की ओर से हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। ऐसे में उसे पूरी उम्मीद थी कि वह पास कर पाएगा। इसलिए पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। मंगलवार शाम करीब सवा 6 बजे वह गांव के स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान उसे हर्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सरपंच बृजलाल ने बताया कि सुरेश उनके परिवार से हैं और उसका आज बुधवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में माता-पिता बुजुर्ग है और उनको गहरा सदमा लगा हैं।