बड़ौदा गांव में खेत में बने कमरे में इन्वर्टर व बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग के कारण दो युवक जल गए। इसमें खेत मालिक बड़ौदा निवासी 36 वर्षीय अशोक व 37 वर्षीय अमरजीत उर्फ सोनू की मौत हुई है। यह दोनों रात को खेत में बने कमरे में सोए हुए थे।
घटना की सुबह उस समय जानकारी लगी जब आसपास के किसान खेत में पहुंचे। किसानों ने कमरे में जाकर देखा जहां अशोक व अमरजीत मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया है।